Fixed Deposit: इन 2 बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, ग्राहकों को मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न, जानें नई दरें

bank fd

Bank FD: इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। बैंक भी ग्राहकों को कई ऑफर्स दे रहे हैं। इसी बीच प्राइवेट सेक्टर के दो बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Rates) में बदलाव कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक और आरबीएल बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी के इन्टरेस्ट रेट में बदलाव किया है।

आरबीएल बैंक

RBL Bank एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से 120 महीने के डिपॉजिट पर 3.50% से लेकर 7.80% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 8.30% इन्टरेस्ट मिल रहा है। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 453 दिन- 24 महीने से कम के टेन्योर पर दे रहा है, सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7.780 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.30% है। सीनियर सिटीजंस को सभी योजनाओं पर 0.5% ज्याज ब्याज मिल रहा है। बैंक 12 महीने से 15 महीने से कम के डिपॉजिट पर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक

ICICI Bank भी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ज्यादा इन्टरेस्ट दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3% से लेकर 7.10% हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के को बैंक 3.50% से लेकर 7.65% ब्याज दे रहा है। 15 महीने-18 महीने से कम के टेन्योर और 18 महीने से 2 साल के अवधि पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.65% हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews