Fixed Deposit: IDFC फर्स्ट बैंक ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, अब सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% तक का ब्याज ऑफर, पढ़े खबर

Fixed Deposit: IDFC फर्स्ट बैंक ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, अब सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% तक का ब्याज ऑफर, पढ़े खबर

Fixed Deposit: IDFC फर्स्ट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस नए बदलाव के अनुसार, सामान्य नागरिकों को 3.0% से 8.0% तक का सालाना ब्याज और सीनियर सिटीजन्स को 3.50% से 8.50% तक का सालाना ब्याज मिलेगा। दरअसल यह सीनियर सिटीजन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने से सीनियर सिटीजन्स को अपने पैसे का ज्यादा रिटर्न मिल सकेगा। इससे उन्हें बुढ़ापे में बड़ी राहत मिलेगी।

बैंक के नए ब्याज दर:

दरअसल नए बदलाव के बाद, IDFC फर्स्ट बैंक सामान्य नागरिकों को FD पर 3.0% से 8.0% तक का सालाना ब्याज प्रदान करेगा। साथ ही, सीनियर सिटीजन्स को 0.50% अतिरिक्त ब्याज देकर उन्हें 3.50% से 8.50% तक का सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं यह बदलाव 2 करोड़ से कम की FD पर लागू होगा और नई दरें 21 मार्च से प्रभावी होंगी।

FD से मिलने वाली ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल:

दरअसल आपको बता दें की FD से मिलने वाली ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल है। इसके अनुसार, आपकी टैक्स कटौती आपकी इनकम के आधार पर होगी। अगर आपकी इनकम एक साल में 2.5 लाख रुपए से कम है, तो TDS नहीं काटा जाएगा, लेकिन फॉर्म 15G या 15H जमा करना अनिवार्य होगा। अगर इनकम 40,000 रुपए से ज्यादा है, तो TDS काटा जाएगा, और वहीं बैंक की नीतियों का पालन करना होगा।

IDFC फर्स्ट बैंक के बदले ब्याज दरें निश्चित रूप से नागरिकों के लिए एक बड़ा बदलाव है। सीनियर सिटीजन्स को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी उपलब्ध है, जो इस नए ब्याज दर में रुचि रखने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि इसको लेकर बैंक की और से कुछ शर्ते रखी गई है। जिसे आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews