Forbes List: देश के इन युवा बिजनेसमैन ने किया कमाल, फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया की लिस्ट में बनाई जगह

Forbes List: फोर्ब्स की 9वीं सूची में देश के कई युवा उद्यमियों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही, बड़ी कंपनियों में भारतीय युवाओं को जो कि प्रमुख पदों पर कार्यरत है उन्हें भी 30 अंडर 30 एशिया सूची में स्थान मिला है।
Forbes List: देश के इन युवा बिजनेसमैन ने किया कमाल, फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया की लिस्ट में बनाई जगह

Forbes List: Forbes ने 30 अंडर 30 एशिया की 9वीं सूची जारी की है, जिसमें एशिया के 300 युवा शामिल हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दरअसल इस सूची में एशिया पैसिफिक क्षेत्र के कला, मनोरंजन, खेल, वित्त, मार्केटिंग और विज्ञापन, रिटेल और ईकॉमर्स, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी, उद्योग, विनिर्माण और ऊर्जा, हेल्थकेयर और विज्ञान, सामाजिक प्रभाव और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े युवा शामिल हैं।

सभी व्यक्तियों की उम्र 30 वर्ष से कम:

दरअसल फोर्ब्स की 9वीं सूची में देश के कई युवा उद्यमियों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही, बड़ी कंपनियों में भारतीय युवाओं को जो कि प्रमुख पदों पर कार्यरत है उन्हें भी 30 अंडर 30 एशिया सूची में स्थान मिला है। वहीं आपको जानकारी दे दें कि इस सूची में शामिल सभी व्यक्तियों की उम्र 30 वर्ष से कम है। तो चलिए इस सूची पर एक नजर डालते हैं।

फाइनेंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में युवाओं का बढ़ रहा दबदबा:

जानकारी के अनुसार फोर्ब्स की सूची में 29 वर्षीय येशु अग्रवाल को उनकी कंपनी ट्रांसेक इंडिया के लिए शामिल किया गया है, जो क्रिप्टोकरेंसी को वीजा डेबिट कार्ड में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करती है। जबकि 29 वर्षीय आलेश अवलानी की कंपनी क्रेडिट वाइज कैपिटल जो छोटे शहरों में मोटरसाइकिल लोन प्रदान करती है शामिल की गई है। इसके साथ ही कपल के फाउंडर श्रीनिवास सरकार और कुशाग्र मांगलिक की कंपनी जोड़ों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है।

इन युवाओं को भी किया शामिल:

दरअसल ब्लैकस्टोन के अनिकेत दामले को भी 30 अंडर 30 एशिया सूची में स्थान मिला है। इसके साथ ही, ‘आल्टर ग्लोबल के यशवर्द्धन कनोई, फेलो के फाउंडर मनीष मर्यादा, ऑनफाइनेंस के अनुज श्रीवास्तव और प्रियेश श्रीवास्तव, और साल्ट की को-फाउंडर उदिता पाल’ भी इस सूची में शामिल हैं। दरअसल फोर्ब्स ने युवा उद्यमियों में सीतालक्ष्मी नारायणन, सागर सेठ, पूजा शिराली, जय कुमार सिंह, आशीष वनीगोटा और आर्यमान वीर को भी इस सूची में स्थान दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews