2020 में रखी स्‍टार्टअप की नींव, आज बनाई 200 करोड़ की कंपनी, पढ़ें वैभव सिसिंटी की Success Story

जब वह बहुत छोटे थे और चौथी कक्षा में थे, तब उनकी मां का निधन हो गया। इस घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया। पहले तो उनके कदम थोड़े से डगमगा गए, लेकिन वैभव ने अपने लक्ष्यों को नहीं छोड़ा और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहे।
2020 में रखी स्‍टार्टअप की नींव, आज बनाई 200 करोड़ की कंपनी, पढ़ें वैभव सिसिंटी की Success Story

Success Story of Vaibhav Sisinty : वैभव सिसिंटी GrowthSchool.io के संस्थापक और सीईओ हैं। बता दें कि इनका जन्म 1993 में ओडिशा के छोटे से शहर बरहमपुर में हुआ था। जब वह बहुत छोटे थे और चौथी कक्षा में थे, तब उनकी मां का निधन हो गया। इस घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया। पहले तो उनके कदम थोड़े से डगमगा गए, लेकिन वैभव ने अपने लक्ष्यों को नहीं छोड़ा और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहे और अपने शैक्षणिक जीवन में देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में दाखिला लेने का लक्ष्य रखा और कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

कंपनी की शुरूआत

दरअसल, इस कंपनी की शुरूआत से पहले वैभव ने महसूस किया कि अकादमिक शिक्षा और वास्तविक दुनिया की नौकरी की मांगों के बीच बड़ा फर्क है। ग्रेजुएट्स के पास अक्सर किताबी ज्ञान होता है, लेकिन उनमें समस्या-समाधान कौशल, आलोचनात्मक सोच का अभाव रहता है। इसलिए उन्होंने पेशेवरों के एक समूह के साथ मिलकर साल 2020 में GrowthSchool.io की स्थापना की। बता दें कि यह स्टार्टअप एक सेल्फ फंडिंग वाला बिजनेस था, जिसका मिशन लोगों को प्रैक्टिकल और जॉब-बेस्‍ड स्किल्‍स से लैस करना था ताकि वो कोर्स पूरा करने के तुरंत बाद नौकरी पाने लायक बन जाएं।

सीड फंडिंग की हासिल

वहीं, 2021 में GrowthSchool.io ने निवेशकों से 50 लाख डॉलर की सीड फंडिंग हासिल की। इस राउंड का नेतृत्व सिकोइया कैपिटल इंडिया और आउल वेंचर्स ने किया। कुणाल शाह, निखिल कामथ और रितेश अग्रवाल जैसे 80 से अधिक प्रमुख उद्यमियों ने एंजेल निवेशकों के रूप में इस सीड फंड‍िंग राउंड में हिस्सा लिया। इस फंडिंग से कंपनी को अपने मिशन को लागू करने में मदद मिली। फंडिंग के जरिए कंपनी ने अपने कार्यक्रमों का विस्तार किया, अधिक पेशेवरों को अपने साथ जोड़ा और बेहतर टेक्नोलॉजी का उपयोग करके अपने प्लेटफॉर्म को यूजफूल बनाया।

200 करोड़ हुआ वैल्‍यूएशन

GrowthSchool.io एक सफल स्टार्टअप के रूप में ट्विटर, लिंक्डइन और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहता है। इसके साथ ही, यह फॉलोअर्स के प्रश्नों का उत्तर भी देता है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, GrowthSchool.io का वैल्‍यूएशन अब 200 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews