180 दिन के FD पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया ब्याज दर, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक

सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में 60 बीपीएस का इजाफा किया है। एक साल के एफडी पर भी तगड़ा रिटर्न मिल रहा है। 300 दिन के टेन्योर पर ग्राहकों को बैंक 7% से ज्यादा रिटर्न ऑफ कर रहा है। 
bank fd

Bank FD Rates: देश के दूसरे सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक पीएनबी ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक के बल्क एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी हो चुके हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 6% से लेकर 7.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वही पीएनबी उत्तम नॉन कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.05% से लेकर 7.55% तक ब्याज मिल रहा है।

रेगुलर यानि 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.25% ब्याज पंजाब नेशनल बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.75% ब्याज बैंक दे रहा है।

पीएनबी ने किया एफडी के ब्याज दरों में इजाफा (PNB FD Rates)

बैंक के ऑफ़िशियल वेबसाइट के मुताबिक 180 दिन से लेकर 270 दिन के टेन्योर पर अब 6.65% नहीं बल्कि 7.25 ब्याज मिलेगा। इस टेन्योर के नॉन कॉलेबल एफडी पर 7.30% ब्याज मिल रहा है। 271 से 299 दिन, 300 दिन, 301 दिन से लेकर 1 साल से कम के टेन्योर के लिए भी ब्याज दर समान है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न (Bulk FD Return)

सबसे ज्यादा रिटर्न 1 साल के बल्क एफडी पर मिल रहा है। बैंक ने ब्याज दर को 7.25% से बढ़ाकर 7.50% कर दिया है। पीएनबी नॉन-कोलेबल एफडी के लिए ब्याज दर को 7.30% से बढ़कर 7.55% कर दिया गया है। 1 साल से अधिक से लेकर 2 साल तक के अलग-अलग टेन्योर पर बैंक 6.80% ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  •  7 से 14 दिन- 6%
  • 15 से 29 दिन- 6%
  • 30 से 45 दिन- 6%
  • 46 से 60 दिन- 6.40%
  • 61 से 90 दिन- 6.60%
  • 91 से 179 दिन- 7%
  • 180 दिन से लेकर 270 दिन- 7.25%
  • 271 दिन से लेकर 299 दिन- 7.25%
  • 300 दिन- 7.25%
  • 301 दिन से लेकर 1 साल से कम- 7.25%
  • 1 साल- 7.50%
  • 1 साल से अधिक और 399 दिन तक- 6.80%
  • 400 दिन- 6.80%
  • 401 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.80%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 1203 दिन तक- 6.25%
  • 1204 दिन- 6.15%
  • 1205 से लेकर 5 साल तक- 6.25%
  • 5 साल से अधिक और 1894 दिन तक- 5.60%
  • 1895 दिन- 5.45%
  • 1896 दिन से लेकर 10 साल तक-5.60%

bank fd

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews