271 दिन के FD पर मिलेगा 7% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ चेक नए रेट 

प्राइवेट बैंक ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेड लागू कर दिए हैं। बैंक 181 दिन के टेन्योर पर भी 6% से अधिक ब्याज दे रहा। एक साल के डिपॉजिट पर भी आकर्षक ब्याज मिल रहा है। 
bank fd

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। नया साल शुरू होने से पहले कई प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का फेडरल बैंक भी शामिल हो चुका है। बैंक ने 3 करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी कर दिए हैं। इसका लाभ ग्राहक 16 दिसंबर 2024 से उठा सकते हैं।

बैंक 7 दिन से लेकर 5 साल या इससे अधिक के टेन्योर पर कम से कम 3% और अधिकतम 7.40 प्रतिशत ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 3.50% और अधिकतम 7.90% है। सभी टेन्योर पर बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

एक साल के एफडी पर मिल रहा इतना रिटर्न (Federal Bank FD Interest Rates) 

फेडरल बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 1 साल के एफडी पर जनरल पब्लिक को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है। 5 साल से अधिक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न सबसे 777 दिन और 50 महीने के डिपॉजिट पर मिल रहा है। दोनों ही टेन्योर के लिए ब्याज दर समान है। सामान्य नागरिकों को 7. 40% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% रिटर्न दे रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 29 दिन- 3%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 180 दिन- 5.50%
  • 181 दिन- 6.50%
  • 182 दिन से लेकर 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल- 7%
  • 1 साल से अधिक और 399 दिन तक- 7.25%
  • 400 दिन- 7.35%
  • 401 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 776 दिन- 7.15%
  • 777 दिन- 7.40%
  • 778 दिन से लेकर 3 साल से कम- 7.15%
  • 3 साल से लेकर 50 महीने से कम- 7.10%
  • 50 महीने- 7.40%
  • 50 महीने से अधिक और 5 साल से कम- 7.10%
  • 5 साल- 7.10%
  • 5 साल से अधिक- 6.60%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews