
Gold Silver Rate 13 December : नए साल से पहले सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज 13 दिसंबर को फिर सोने और चांदी के दामों में बदलाव आ गया है।आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में 600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में 3000 प्रति किलो की गिरावट आई है। नई दरों के बाद सोने के दाम 79,000 और चांदी के रेट 93,000 के पार पहुंच गए है।
आज शुक्रवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी (Gold Silver Price Today) की नई कीमतों के मुताबिक, आज 13 दिसंबर 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 72, 450 , 24 कैरेट के दाम 79,020 और 18 ग्राम 59, 280 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate Today) 93,500 रुपए चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….
Friday Latest Gold Rates
18 कैरेट सोने का आज का भाव
- दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 59,280/- रुपये।
- कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 59, 160/- रुपये।
- इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 59, 200 चल रहा है।
- चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59, 700/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।
22 कैरेट सोने का आज का भाव
- भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 72,350/- रुपये ।
- जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 72, 450/- रुपये ।
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 72,300/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।
24 कैरेट सोने का आज का भाव
- भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 78,920 रुपये
- दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 79, 020/- रुपये।
- हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 78, 870/- रुपये ।
- चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 78, 870/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
Shukrawar Silver Latest Rates
- जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 93,500 /- रुपये ।
- चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1, 01,000/- रुपये है।
- भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 93,500 / रुपए चल रही है।
GOLD खरीदना है? कैसे पता करें प्योरिटी?
- ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
- 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
- आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
- 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

