सोने के दाम में फिर बड़ा बदलाव, ये है आज 10 ग्राम का नया भाव, जानें अपने शहरों का भी 23 सितंबर का लेटेस्ट रेट

अक्टूबर से पहले सोने की कीमतों में बदलाव का दौर तेजी से जारी है। खास करके श्राद्ध पक्ष से पहले नई कीमतों के बाद सोने का भाव 76000 और चांदी के रेट 93,000 के पार पहुंच गए है।
gold Latest Rate Today

Gold Silver Rate 23 September 2024: इन दिनों सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले आज सोमवार का ताजा भाव जान लें । आज 23 सितंबर को सोने और चांदी के कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। सोना के भाव में 200 और चांदी की कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट आई है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 76000 और चांदी के रेट 93,000 के पार पहुंच गए है।

आज सोमवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, आज 23 सितंबर 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 69, 950 , 24 कैरेट के दाम 76,300 और 18 ग्राम 57,230 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। 1 किलो चांदी का भाव 93,000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

Monday Latest Gold Rate

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 57,230/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 57, 110/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 57,150 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 57,180/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 69 ,850/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 69, 950/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 69, 800/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 76, 150 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 76, 300/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 76, 150/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 76, 150/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

आज का Silver का ताजा भाव

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 93,000/- रुपये ।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 98, 000/- रुपये है।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 93,000 रुपए चल रही है।

गोल्ड खरीदने से पहले जानें ये अहम बातें

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews