शुक्रवार को सोना खरीदने का सोच रहे है? यहां जानिए 26 दिसंबर का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Gold/Silver Price Today : शुक्रवार को सोने व चांदी की कीमतों में फिर बढ़त देखने को मिली है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं तो पहले एक क्लिक में आपके शहर का लेटेस्ट रेट चेक कर लीजिए...
gold latest rate

Gold/Silver Price Today : साल 2025 खत्म होने में सिर्फ पांच दिन बचे है, इसके बाद नए साल की शुरुआत होगी। नए साल की दस्तक से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सोने के दाम 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (770 रुपए की वृद्धि के बाद) और चांदी के भाव 2.40 लाख रुपए प्रति किलो (4000 रुपए के उछाल के बाद) आसपास पहुंच गए है। अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले 26 दिसंबर 2025 का 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए।स्थानीय सराफा बाजार द्वारा जारी की गई नई कीमतों के अनुसार, 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,28,500/- , 24 कैरेट का भाव 1,40,170/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,05,170/- रुपए पर चल रहे हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों का लेटेस्ट रेट…

देश के प्रमुख शहरों के सोने के दाम

शुक्रवार का 18 कैरेट का भाव:

दिल्ली-जयपुर के सराफा बाजार में सोने का दाम 1,05,170/- रुपये चल रहा है।साथ ही  कोलकाता-मुंबई में 1,05,020/- रुपये ट्रेंड कर रहा है। इंदौर-भोपाल में 1,05,070/- और चेन्नई सराफा बाजार में 1,07,600/- रुपये पर चल रहा है।

शुक्रवार का 22 कैरेट का भाव :

भोपाल-इंदौर में सोने कीमत की बात करें तो 1,28,400/- रुपए चल रहा है। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में 1,28,500/- रुपये ट्रेंड कर रहा है। हैदराबाद-केरल व कोलकाता- मुंबई सराफा बाजार में 1,28,350/- रुपये पहुंच गया है।

शुक्रवार का 24 कैरेट का भाव :

भोपाल-इंदौर में सोने की कीमत की बात करें तो 1,40,007/- रुपये चल रहा है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ व चंडीगढ़ सराफा बाजार में 1,40,170/- रुपये पहुंच गया है। हैदराबाद-केरल व बेंगलुरु-मुंबई सराफा बाजार में 1,40,020/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,40,620/- रुपये पर ट्रेंड कर रही है।

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

  • 26 दिसंबर 2025 को जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,40,000/- रुपये बना हुआ हैं।
  • दक्षिण भारत के राज्यों चांदी की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। चेन्नई, मदुरै, विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में चांदी का रेट 2,54,000/- रुपये दर्ज हुआ है। हालांकि भोपाल व इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 2,40,000/- रुपए बनी हुई हैं।

सोना खरीद जा रहे हैं? इन बातों का रखें ध्यान

  • गौरतलब है कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश में सोने-चांदी के बेंचमार्क रेट जारी करता है, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है, जिसके चलते अलग-अलग शहरों के भाव अलग-अलग होते हैं।
  • IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं।सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क (Hallmark Unique Identification) कोड के साथ, शुद्धता और मेकिंग चार्ज ज़रूर जांचें।
  • यह सोने की शुद्धता की गारंटी होती है, जिसमें BIS लोगो, कैरेट, जौहरी की पहचान, टेस्टिंग सेंटर का निशान और एक यूनिक HUID नंबर होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं लेकिन 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती है, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews