त्यौहारों से पहले सोना खरीदने का है क्या प्लान? ये है आज 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानिए अपने शहरों का भी 10 अगस्त का ताजा भाव

आगामी त्यौहारों से पहले सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है, क्योंकि इन दिनों सोने का भाव 70 हजार औऱ चांदी का रेट 83000 के करीब चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….
GOLD RATE TODAY

Gold Silver Rate 10 August 2024 : त्यौहारों पर सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले आज 10 अगस्त का ताजा भाव जान लें ।आज शनिवार को फिर सोने चांदी की कीमतों में बड़ा परिवर्तन हुआ है। आज 10 अगस्त को सोने के दाम में 220 रुपए तो चांदी के भाव में 100 रु का उछाल आया है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 70000 और चांदी के रेट 83000 के पार पहुंच गया है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

सोने- चांदी का आज का लेटेस्ट रेट

आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, आज 9 अगस्त 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 64,600, 24 कैरेट के दाम 70,460 और 18 ग्राम 52860 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 83, 100 रुपए चल रहा है।

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 52,860/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 52,730/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में 52770 और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 52,800/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 64 ,500/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 64 600/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 64, 450/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 70,360 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 70, 460/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 70, 310/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 70, 310/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

आज का चांदी का ताजा भाव

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 83, 100/- रुपये ।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 83, 100/- रुपये है।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 83,100 रुपए चल रही है।

सोना खरीदने से पहले जानें ये अहम बातें

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews