Gold Silver Price Today : सोने के दामों में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, खरीदने से पहले यहां जानें आज का ताजा भाव

gold silver

Gold Silver Rate Today 7 July 2023: अगर आप सावन के महिने में सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज 7 जुलाई का ताजा भाव जान लें क्योंकि आज शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोने में 100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी में 1 किलो में 700 रुपए नीचे आई है।

सराफा बाजार में सोने चांदी की जारी नई कीमतों (Gold Silver Rate Today ) के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने के दाम 100 रुपए की गिरावट के साथ 54300 और 24 कैरेट के दाम  59220 पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 72300 पर चल रहा है। आज चांदी में 700 रुपए की गिरावट आई है।

बड़े महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 54,300/- रुपये, हैदराबाद, केरल, मुंबई सराफा बाजार में 54,150/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 54,150/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 54,570/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

बड़े महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 59,220/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 59,060/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 59,070/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59,560/- रुपये ट्रेड कर रही है।

बड़े महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो जयपुर अहमदाबाद लखनऊ दिल्ली सराफा बाजार में आज 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 72,300/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 72,300/- रुपये है जबकि चेन्नई, हैदराबाद, और केरल सराफा बाजार में कीमत 75,700/- रुपये है।

क्या होता है 22 और 24 कैरेट में अंतर

दरअसल, 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। वही 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य

अगर आप सोना खरीदने या बेचने की सोच रहे है तो यह जानकारी आपके काम की है, चुंकी 1 अप्रैल 2023 से सोना खरीदने-बेचने के नियम बदल चुके है, इसके तहत अब ज्लैवर्स बिना हॉलमार्क वाले गहने नहीं बेच सकेंगे। वहीं अगर आप घर में रखा पुराना सोना बेचना चाहते हैं या एक्सचेंज करना चाहते हैं तो 6 अंकों वाला HUID नंबर अनिवार्य है। बिना इस नंबर के आप सोना एक्सचेंज या बेच नहीं पाएंगे । वही सोने की ज्वैलरी पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का लोगो और शुद्धता का निशान भी होना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews