Gold Silver Price Today : 55 हजार रुपये से महंगा हुआ 10 ग्राम सोना, चांदी में भी उछाल

Gold Silver Price Today : 55 हजार रुपये से महंगा हुआ 10 ग्राम सोना, चांदी में भी उछाल

Gold Silver Rate Today :  आज मंगलवार 03  जनवरी 2023 को सराफा बाजार की ओपनिंग तेजी के साथ हुई, सोना और चांदी दोनों महंगी कीमत के साथ व्यापार करते दिखाई दिये, में सोने में गिरावट दिखाई दी । सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 03 January 2023) जारी हुईं। सोना (24 कैरेट) 530 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगी कीमत पर ओपन हुआ वहीं चांदी 700 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी कीमत पर कारोबार करती ओपन हुई।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (03 January 2023)

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 51,100/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 50,950/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 50,950/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 51,910/- रुपये ट्रेड कर रही है ।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (03 January 2023)

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 55,730/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 55,580/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 55,580/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 56,630/- रुपये ट्रेड कर रही है ।

चार महानगरों में चांदी का भाव (03 January 2023)

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत 72,000/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 72,000/- रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 75,500/- रुपये है ।

जानिए चांदी की कुछ विशेषताएं

सोने की तरह चांदी भी एक चमकीली धातु है लेकिन ये सोने के मुकाबले ये सस्ती होती है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 15 ग्राम सोने के बराबर मानी जा सकती है। भारत में चांदी का प्रयोग आभूषण बनाने में अधिक होता है, इसकी करधनी, पायल, और अंगूठी ज्यादा बिकती हैं। भगवान के मुकुट, उनके भोग के बर्तनों में भी चांदी का उपयोग होता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews