Gold Silver Price Today : सोना भड़का, चांदी चमकी, कीमत देखकर ही खरीदें

Gold Silver Price Today : सोना भड़का, चांदी चमकी, कीमत देखकर ही खरीदें

Gold Silver Rate Today :  कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज शनिवार को सराफा बाजार ने ओपन होते ही झटका दिया, आज शनिवार 11 मार्च 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 11 March 2023) जारी हुईं। आज सोना (24 कैरेट) 830 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगी कीमत के साथ ओपन हुआ जबकि चांदी 450 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी कीमत पर कारोबार करती हुई ओपन हुई।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 52,300/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 52,150/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 52,150/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 52,700/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 57,040/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 56,890/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 56,890/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 57,490/- रुपये ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत 65,700/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 65,700/- रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 68,700/- रुपये है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews