Gold Silver price 27 July: सोने में तेजी, ये है सोमवार का भोपाल-इंदौर समेत प्रमुख शहरों का ताजा भाव, चांदी भी चमकी

Gold-Silver Rate Today: आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव करीब 1.44 लाख रुपए के आसपास आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.24 लाख रुपए के ऊपर बनी हुई है।
GOLD SILVER RATES

GOLD SILVER RATES

अमेरिका -ईरान के बीच तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 27 जुलाई 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,650 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। औद्योगिक मांग में बढ़त और वैश्विक दबाव के कारण MCX पर चांदी का भाव 2,24,247 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,19,556 रुपये किलो है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 59.950 डॉलर प्रति औन्स के आसपास टिका हुआ है। अमेरिका-ईरान के बीच सीधी सैन्य कार्रवाई पर रोक लगने की खबरों और शांति वार्ता की चर्चा का असर अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर देखने को मिल रहा है। भू-राजनीतिक तनाव घटने से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ​ अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग टूटकर $87 – $92 प्रति बैरल के आसपास आ गया है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड ऑयल की कीमत लगभग $84.88 से $85.43 प्रति बैरल के बीच चल रही है। कच्चे तेल के सस्ता होने से भारत जैसे आयातक देशों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है।

भारतीय रुपये को भी मजबूती मिली है। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.25 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स हल्का मजबूत होकर 101.2 के स्तर के पास कारोबार कर रहा है। फेडरल रिजर्व (US Fed) की आगामी मौद्रिक नीति बैठक को लेकर बाजार सतर्क है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में निकट भविष्य में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिका में ब्याज दरों पर आने वाले फैसले और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम इसके अगले ट्रेंड को तय करेंगे।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने का भाव (Gold Rate Today)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,44,920 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,070, 22 कैरेट का भाव 1,32, 850 और 18 कैरेट का भाव 1,08,800 प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Rate Today)

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,39,90 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये है।

काम की बातें

  • बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews