Gold Silver Rate 23 August: ये है आज का भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का लेेेटेस्ट रेट, जानिए प्रमुख शहरों का भी भाव

Gold-Silver Rate Today: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1,62,440 रुपए पर बना हुआ है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत चढ़कर 2,46,360 रुपए चल रही है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट..
gold silver rates

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी है। रविवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,46,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.61 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.47 लाख रुपए पर चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलो है।

बता दें कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है इसलिए शुक्रवार शाम को बंद हुए भाव ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं प्रमुख शहरों के भाव…

जानिए इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,60, 530 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47, 150 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,20,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63, 240 , 22 कैरेट का भाव 1,49, 650 और 18 कैरेट का भाव 1,22,470 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,60,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,65,000 रुपये बनी हुई है।

वैश्विक तनाव, अमेरिका-ईरान विवाद, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के चलते सर्राफा में हलचल जारी है। वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और घटते बॉन्ड यील्ड से बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिला है। निवेशकों का रुझान भी सोने जैसे सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई की कीमतें दबाव में हैं, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन और महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। भारतीय रुपये (USD/INR) पर भी दबाव बना हुआ है। रुपया कमजोर होने से भारत के लिए कच्चे तेल का आयात महंगा हो रहा है।

इसके अलावा आगामी त्योहारों की मांग के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में खरीदारों की सक्रियता बढ़ी है। इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल (रिन्यूएबल एनर्जी) सेक्टर से चांदी की औद्योगिक मांग काफी तेज हुई है, जिसके चलते चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक अमेरिका-ईरान विवाद और क्रूड ऑयल में स्थिरता नहीं आती, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। उच्च स्तर पर एक साथ बड़ा निवेश करने के बजाय गिरावट पर किश्तों (SIP मोड) में खरीदारी करना समझदारी होगी।

काम की बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews