Hindi News

Gold Silver Rate: सोना चांदी दोनों हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें रेट

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate: सोना चांदी दोनों हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और ख़रीददार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को सुबह सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की तेज़ी देखी गई। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी 800 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

गुरुवार सुबह 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 10 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ  46,960 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है जबकि चांदी (Silver Rate) 800 रुपये प्रति किलो ग्राम की गिरावट के साथ 67,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें – Transfer: जेल विभाग में थोकबंद तबादले, यहां देखिये लिस्ट

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,960 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,850 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 47,260 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,300 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 51,230 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 47,850 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49,960 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 49,420 रुपये प्रति दस ग्राम है।

ये भी पढ़ें – Transfer: मध्यप्रदेश में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

चार महानगरों में चांदी का भाव 

दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 67,200  रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 67,200  रुपये प्रति किलोग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 67,200 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 72,200 रुपये प्रति किलोग्राम है।

कैरेट का मतलब क्या होता है?

कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – Facebook और Twitter यूजर्स के लिये बड़ी खबर! अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, जानें डिटेल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews