IPO में निवेश करने का सुनहरा मौका, खुलने वाले हैं इन 4 कंपनियों के आईपीओ, मिलेगा बंपर लाभ

IPO में निवेश करने का सुनहरा मौका, खुलने वाले हैं इन 4 कंपनियों के आईपीओ, मिलेगा बंपर लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगले हफ्ते चार बड़ी कंपनियां आईपीओ खुलने जा रही हैं, जिससे निवेशकों को बंपर लाभ भी होगा। भारत की चार कंपनियां इनिशियल पब्लिक ऑफर (Upcoming IPO) ला रही हैं, जिसमें बिकाजी फूड्स भी शामिल है। इन कंपनियों के कुल आईपीओ का साइज़ 4,500 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX), बिकाजी फूड्स (Bikaji Foods), मेदांता (Medanta) और फ्यूजन लिमिटेड (Fusion Limited) शामिल है।

बिकाजी फूड्स

‘बिकाजी फूड्स मिठाई और स्नैक्स बेचने वाली कंपनी में से एक है। भारत में इस कंपनी का व्यापार काफी बड़ा है। इन कंपनी का आईपीओ 3 नवंबर को खुल रहा है और 7 नवंबर को बंद हो जाएगा। इस आईपीओ का साइज़ करीब 900 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ ऑफर -फॉर-सेल है। इस कंपनी के शेयरहोल्डर और प्रोमोटर करीब 2,973 करोड़ शेयरों की बिक्री करने वाले हैं।

यह भी पढ़े…Weekly Numerology: इन 4 भाग्यांको के लिए शुभ होंगे आने वाले 7 दिन, चमकेगी किस्मत, होगा भाग्योदय

मेदांता हॉस्पिटल

मेदांत हॉस्पिटल ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड वाली कंपनी के अंदर आने कंपनी है, जिसका आईपीओ 3 नवंबर को खुल रहा है। इसका आईपीओ करीब 2206 करोड़ रुपये का है और प्रत्येक शेयर की कीमत 319-336 रुपये है। कंपनी 5.07 करोड़ के शेयए को ऑफर-फॉर-सेल के लिए पेश करेगी।

DCX Systems

डीसीएक्स सिस्टम्स इलेक्ट्रिक सब-सिस्टम और केबल हार्नेसेज बनाने वाली कंपनी है। इसका आईपीओ कल यानि 31 अक्टूबर को खुल रहा है। 2 नवंबर तक निवेशकों को इन्वेस्ट करने का मौका मिलेगा। 400 करोड़ रुपये का नया शेयर इश्यू होगा और 100 करोड़ रुपये का शेयर ऑफर-फॉर-सेल के लिए पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े…सरकारी स्कूल के आदिवासी बच्चे मदरसे में पढ़ने को मजबूर, एनजीओ संचालक ने लगाए आरोप, कलेक्टर ने सिरे से नकारा

फ्यूजन माइक्रोफाइनैन्स आईपीओ

फ्यूजन माइक्रोफाइनैन्स कंपनी भी अगले हफ्ते अपना आईपीओ पेश करेगी। रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने नए इक्विटी शेयर इश्यू करने के लिए करीब 600 रुपये की योजना बना रही है। इस कंपनी का आईपीओ 2 नवंबर को खुलेगा और 2 दिन बाद ही बंद हो हाएगा।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज निवेश करने की कोई भी सलाह देता। निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews