Credit Card यूजर्स के लिए खुशखबरी, क्रेडिट कार्ड के जरिए कर पाएंगे UPI पेमेंट, RBI ने रखा प्रस्ताव

Credit Card यूजर्स के लिए खुशखबरी, क्रेडिट कार्ड के जरिए कर पाएंगे UPI पेमेंट, RBI ने रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को रेपो रेट बढ़ा दिए है, जिसके कारण जनता को एक बार भी महंगाई की मार पड़ी है। हाल में आरबीआई में लोन ब्याज दर में वृद्धि की थी।जहां एक तरफ लोन महंगे हो गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड  (Credit card) को UPI से जोड़ने की घोषणा की है। फिलहाल यह सुविधा Rupay कार्ड के लिए शुरू की गई है।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल की महंगाई के सामने दिल्ली भी फेल, प्रदेश के इन शहरों में आज बढ़े ईंधन के दाम, जाने 

बता दें फिलहाल यूपीआई यूजर्स ट्रैन्सैक्शन के लिए डेबिट कार्ड या सेविंग अकाउंट जोड़ सकते हैं। लेकिन जल्द ही अब क्रेडिट कार्ड को भी यूजर्स UPI से जोड़ पाएंगे, ऐसे संकेत गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मोनेटरी रिव्यू प्रेस कोन्फ्रेन्स मे दिए है। इस दौरान उन्होंने ने यह जानकारी दी की मई 2022 में 10.40 लाख करोड़ रुपए के 594.63 रुपए करोड़ रुपए के लेन-देन UPI से जरिए हुए हैं।

यह भी पढ़े… MP Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, इस दिन होगी मानसून की एंट्री!

UPI सुविधा ने लोगों का जीवन आसान कर दिया है, बिना किसी परेशानी यूजर्स लेन-देन कर पाते है। लेकिन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल UPI के जरिए ना हो पाना कई लोगों के लिए बुरा हो सकता है। वर्ल्डलाइन इंडिया के सीईओ रमेश नरसिम्हन का कहना है की, ” UPI आज ऑनलाइन उपभोक्ताओं के लिए पसंदीदा ऑप्शन है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने यूपीआई प्लेटफॉर्म को क्रेडिट कार्ड से जोड़ने की अनुमति देने के लिए प्रस्ताव भी पेश किया है। यह सुविधा ना सिर्फ यूजर्स को यूपीआई के जरिए पेमेंट जारी रखने लिए प्रोत्साहित करेगा, बल्कि शॉर्ट टर्म एक्स्टेंडेड क्रेडिट कार्ड की फायदा भी देगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews