बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, SBI ने देशभर में शुरू की ये नई सर्विस, जानें क्या मिलेगा लाभ?

State Bank Of Indian SBI : भारत का सबसे बड़ा ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने कस्टमर्स को जल्दी और एफ्फिसिएंट ट्रांजैक्शन बैंकिंग सॉल्यूशंस देने के लिए देश भर में टॉप-21 डिस्ट्रिक्ट सेंटर पर 34 ट्रांजैक्शन बैंकिंग हब लॉन्च किए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ दिनेश खारा ने बैंक के 68वें फाउंडेशन डे के मौके पर इसकी ओपनिंग की।

ग्राहकों को मिलेगा अब ये सुविधा

करंट अकाउंट्स और ट्रांजैक्शन बैंकिंग सर्विसेज से कनेक्टेड ऑफर्स की ट्रांसफॉर्मेशनल यात्रा के पार्ट के रूप में, बैंक का टारगेट है कि ट्रांजैक्शन, पेमेंट और कलेक्शन यानि कस्टमर्स को सभी जरूरतों का समाधान एक ही छत के नीचे मिले। जिसके लिए नए लॉन्च हुए इस हब में प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट रखे जाएंगे, जिनका काम अन्य सहायक कंपनियों और बिजनेस वर्टिकल्स के साथ कनेक्टिविटी को सक्षम करना होगा। इसके अतिरिक्त वह एसबीआई ग्रुप में ‘पावर ऑफ वन’ को दर्शाते हुए बिजनेस कस्टमर्स को उनकी अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज की जरूरतों में भी हेल्प करेंगे।

मिलेगा इस तरह लाभ

एसबीआई ग्रुप और उनके कस्टमर्स के लिए इस खास मौके पर बैंक के चीफ दिनेश खारा ने दो हजार से अधिक करंट अकाउंट कस्टमर्स को बेहतर करंट अकाउंट वेरिएंट में शामिल करके इस सफल बदलाव की सराहना। यह वेरिएंट बंडल ट्रांजैक्शन बैंकिंग सर्विसेज पर कस्टमर्स को अट्रैक्टिव कंसेशन प्रोवाइड करता है। इसके अलावा पिछले महीने जून में प्री-लॉन्चिंग कैंपेन के दौरान बैंक ने इन सेंटर्स पर कुल एक हजार करोड़ से अधिक डिपॉजिट कलेक्शन किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews