EPF अकाउंट में 8.25% ब्याज पर मिल सकती है सरकार की मंजूरी, (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने की सरकार से इसकी सिफारिश

EPF अकाउंट में 8.25% ब्याज पर मिल सकती है सरकार की मंजूरी, (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने की सरकार से इसकी सिफारिश

interest in EPF account: पीएफ मिलने वालो के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी है। अब एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट में जमा राशि पर 8.25% ब्याज मिलने की संभावना है, दरअसल इसको लेकर अब एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने शनिवार (10 फरवरी) को आयोजित बैठक में इसके लिए सिफारिश की है। यदि इसपर सरकार की मंजूरी मिल जाती है तो यह पीएफ मिलने वालो के लिए एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

स्वीकृति के बाद लागू होगा:

श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि सरकार की मंजूरी के बाद यह 8.25% ब्याज लागू होगा। इसके हिसाब से अगर आपके EPF अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो इस पर साल में 8,250 रुपए तक का ब्याज आपको मिलेगा। आपको बता दें पिछले साल मार्च में EPFO ने 8.15% ब्याज तय किया था। दरअसल जानकारी के मुताबिक देश में तकरीबन 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी PF के दायरे में आते हैं। आपको बता दें की EPFO एक्ट के चलते एम्प्लॉई की बेसिक सैलरी में जोड़कर DA का 12% PF अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है, जिसमें कंपनी को भी तकरीबन 12% का कॉन्ट्रिब्यूट करना पड़ता है।

EPF ब्याज दर में गुजरे दशकों का इतिहास:

1952 में कर्मचारी भविष्य निधि (PF) की शुरुआत 3% ब्याज दर के साथ हुई थी। उसके बाद, इसमें सतत बढ़ोतरी हुई, और 1972 में यह 6% तक पहुंच गई। 1984 में यह पहली बार 10% के ऊपर बढ़ा और 1989 से 1999 तक PF धारकों के लिए सबसे अच्छा समय रहा, जब इसमें 12% ब्याज मिलता था। 1999 के बाद, ब्याज दर में कमी आई, और 2001 के बाद से यह 9.50% के नीचे रही है। पिछले सात सालों से यह 8.5% या इससे कम रही है, जो कर्मचारी भविष्य निधि के ब्याज दर की स्थिति को दर्शाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews