पेट्रोल-डीजल को लेकर भारत सरकार ने किया बड़ा ऐलान, MP में बढ़े पेट्रोल के दाम, पढ़े पूरी खबर

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) को लेकर भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने बिना मिश्रित पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) लगाने के फैसले को नवंबर तक टाल दिया है। 1 अक्टूबर से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क लगाने का ऐलान किया गया था, लेकिन अब इस तिथि को बढ़ाकर 1 नवंबर कर दिया गया है। वहीं से डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के फैसले को 6 महीने के लिए टाल दिया गया है। बजट 2022 के मुताबिक 1 अक्टूबर 2022 से अनब्लेन्डेड पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये एक्साइज़ ड्यूटी लगने वाला था।

यह भी पढ़े…खुशखबरी : सस्ता हुआ LPG Gas Cylinder, यहां देखिये नया रेट

वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी अलग है। फिलहाल प्रदेश में डीजल की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है।  अलीराजपुर, बालाघाट, बेतूल, छतरपुर, दमोह, होशंगाबाद, झाबुआ, मंडला, मंदसौर, रायसेन, सीहोर, सिवनी, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है।

विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीधी, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, नीमच, मुरैना, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, भिंड, बेतूल, अशोकनगर और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। इन शहरों में केवल कुछ पैसों का ही अंतर है। अलीराजपुर, अनुपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छतरपुर, खरगोन, मंडला, पन्ना, सतना, सिवनी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़े…MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, 19 जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.29 रुपये प्रति लीटर है, यहाँ पेट्रोल की कीमतों में 0.36 रुपये की गिरावट हुई है। बालाघाट, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है। इंदौर में आज पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये प्रति लीटर है। जबलपुर में आज पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews