Government Schemes: छोटे बिजनेस के लिए बेस्ट हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिनटों में लोन होगा अप्रूव

Government Schemes: छोटे बिजनेस के लिए बेस्ट हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिनटों में लोन होगा अप्रूव

Government Schemes For Small Business: भारत सरकार स्टार्ट अप और स्मॉल बिजनेस को लेकर कुछ सालों से एक्टिव है। कई योजनाएं इसके शुरू भी किये गए हैं। युवाओं को नौकरी से हटकर व्यापार की तरफ बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है। जिसका लाभ उठाकर कोई भी नागरिक अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना पूरा कर सकता है। ऐसी ही कुछ योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

59 मिनटों में MSME बिजनेस लोन

यह भारत सरकार की खास योजनाओं में से एक है। जिसके तहत मात्र 59 मिनटों में लोन मिलता है। इसकी ब्याज दर बिजनेस के केटेगरी पर निर्भर करता करता है। आपका 5 करोड़ तक का लोन मिनटों में अप्रूव हो जाता है। लोन की पूरी राशि 8-12 दिनों में खाते में ट्रांसफर हो जाता है। इसके लिए जीएसटी वेरीफिकेशन, इनकम टैक्स वेरीफिकेशन, 6 महीने का बैंक अकाउंट डीटेल और केवाईसी डिटेल्स की आवश्यकता होती है।

प्रधानमंत्री मंत्री मुद्रा योजना

इस सरकारी योजना के तहत ग्रामीण और शहरी कशेरी के एंटरप्राइज़/प्रोपराइटरशिप फर्म इस योजना के तहत लोन ले सकते हैं। बैंक द्वारा MSME को 10 लाख रुपये का लोन बिना गारंटी के दिया जाता है। सभी तरह के निर्माण, सर्विस सेक्टर और व्यापार के लिए लोन मिलता है।

क्रेडिट गारंटी योजना

इस योजना के तहत प्राइवेट, सरकारी, को-ऑपरेटिव और विदेशी के  साथ ग्रामीण बैंक और एसबीआई के माध्यम से लोन की सुविधा दी जाती है। निर्माण और सर्विस गतिविधियों के लिए लोन की सुविधा मिलती है। जिसके लिए टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल सुविधा 2 करोड़ तक है। साथ ही 1.5 करोड़ रुपये तक की गारंटी कवर ही सुविधा भी मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews