महंगाई पर लगाम कसने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लिया ये फैसला

महंगाई पर लगाम कसने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लिया ये फैसला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लगातार बढ़ रही महंगाई (Inflation) पर रोक लगाने के लिए सरकार ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। गेहूं के आटे के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया। निर्णय के बाद गेहूं के आटे के निर्यात पर रोक लगाई जा सकेगी, जिससे इसके दामों में भी कमी आएगी और कमजोर आर्थिक स्थिति के लोगों तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। निर्णय के संबंध में विदेश व्यापार महानिदेशालय एक अधिसूचना भी जारी करेगा।

बता दें कि रूस और यूक्रेन गेहूं के प्रमुख निर्यातक देश हैं। वैश्विक निर्यात में इन दोनों देशों की एक चौथाई हिस्सेदारी है। फिलहाल दोनों देशों में हुए युद्ध की वजह से गेहूं की आपूर्ति प्रभावित हुई है और इसकी मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ जाने की वजह से घरेलू बाजार में कीमतें उछाल पर हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मई के महीने में गेहूं निर्यात पर रोक लगाई थी। लेकिन इसकी वजह से गेहूं के आटे की विदेशी मांग में उछाल देखा गया था।

Must Read- Sonali Phogat की मौत के मामले में आया नया ट्विस्ट, परिवार ने दर्ज कराई हत्या की FIR

अप्रैल लेकर जुलाई तक सालाना आधार पर 200% गेहूं के आटे का निर्यात बढ़ गया है। इससे पहले निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्लान नहीं था। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और कीमतों पर लगाम कसने के लिए नीति में सुधार किए जाने की बात कही जा रही थी।

कुछ समय पहले यह खबर भी सामने आई थी कि भारत सरकार गेहूं के आयात का प्लान बना रही है। लेकिन सरकार ने इस बात का खंडन करते हुए बताया था कि गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है क्योंकि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पिछले सीजन के दौरान मौसमी मार के चलते गेहूं उत्पादन में कमी देखी गई थी। इसी के बाद यह खबर फैली थी कि विदेशों से गेहूं आयात किया जाएगा, क्योंकि उत्पादन कम हुआ है। लेकिन सरकार ने इस बात को नकार दिया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए सरकार ने 13 मई को गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी थी। युद्ध के चलते बने अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए जमाखोरी की आशंका बढ़ने की वजह से इस पर रोक लगाई गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews