वोडाफोन आइडिया के शेयर निवेशकों के लिए शानदार खबर! कंपनी ने चुकाया अपना 11,650 करोड रुपए का कर्ज

यदि आप शेयर निवेशक है, तो आपके लिए एक शानदार खबर हो सकती है। बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने 27 दिसंबर को अपना कर्ज चुका दिया है। कंपनी ने कुल 11650 करोड रुपए का कर्ज चुकाया है।
वोडाफोन आइडिया के शेयर निवेशकों के लिए शानदार खबर! कंपनी ने चुकाया अपना 11,650 करोड रुपए का कर्ज

यदि आप वोडाफोन आइडिया के शेयर निवेशक है, तो आपके लिए बेहद शानदार खबर हो सकती है। हफ्ते की शुरुआती दिन सोमवार के कारोबारी दिन शेयर बाजार में वोडाफोन आइडिया के शेयर में हाल ही में हुई डील का असर देखने को मिल सकता है। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि वोडाफोन आइडिया ने अपना 11,650 करोड रुपए का कर्ज पूरा चुका दिया है। जिसका असर सोमवार को होने वाले कारोबार में देखने का मिल सकता है।

वोडाफोन आइडिया ने शेयरों को गिरवी रख के यूके स्थित एचएसबीसी ट्रस्टी कंपनी से यह कर्ज लिया था, जिसे कंपनी ने अब चुका दिया है। जानकारी दे दें कि यह कर्ज मॉरीशस और भारत में स्थित संस्थाओं द्वारा लिया गया था।

27 दिसंबर को चुकाया गया पूरा कर्ज

कंपनी द्वारा यहां कर्ज 27 दिसंबर को चुकाया गया है। यह कर्ज की कुल कीमत 11,650 करोड रुपए थी। 27 दिसंबर को वोडाफोन के शेयर की कीमत 7.41 रुपए थी। बता दें कि वोडाफोन और आइडिया ग्रुप में वोडाफोन के पास कुल 22.56 फ़ीसदी की हिस्सेदारी है। कंपनी ने यह कर्ज गिरवी रखे शेयर को रिलीज करके चुकाया है। फाइलिंग की मानें तो “इससे वोडाफोन प्रमोटर शेयरधारकों द्वारा रखे गए 1,572 करोड़ से अधिक शेयरों पर अप्रत्यक्ष नियंत्रण समाप्त हो गया, जो कंपनी के कुल इक्विटी पूंजी का 22.56 फीसदी हिस्सा हैं।”

सोमवार को होने वाले शेयर में दिख सकता है असर

27 दिसंबर शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन वोडाफोन आइडिया के शेयर 7.41 रुपए पर बंद हुए। बता दें कि ग्रुप में आदित्य बिरला ग्रुप की 14.76% हिस्सेदारी है, जबकि भारतीय सरकार के पास भी इस ग्रुप में 23.15 परसेंट की हिस्सेदारी मौजूद है। मार्केट कैप की बात की जाए तो कंपनी का मार्केट कैप ₹5266 करोड रुपए का हो चुका है। सोमवार को होने वाले कारोबार में इस खबर का असर देखने को मिल सकता है। वोडाफोन आइडिया के शेयर में उथल-पुथल दिखाई दे सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews