GST Notice: जोमैटो को जीएसटी डिपार्टमेंट ने भेजा 8 करोड़ का नोटिस, जानें क्यों लगाया इतना बड़ा जुर्माना

GST Notice: जोमैटो को जीएसटी डिपार्टमेंट ने भेजा 8 करोड़ का नोटिस, जानें क्यों लगाया इतना बड़ा जुर्माना

GST Notice: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को गुजरात के जीएसटी डिपार्टमेंट से 8 करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी डिमांड नोटिस मिला है। नोटिस में दावा किया गया है कि कंपनी ने जीएसटी के नियमों का उल्लंघन किया है, जिसका मुख्य कारण इनपुट टैक्स क्रेडिट का अत्यधिक लाभ उठाना और जीएसटी का सही भुगतान कम करना है।

अकाउंट का ऑडिट करने के बाद कंपनी को नोटिस भेजा:

हालांकि नोटिस के बाद कंपनी ने शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह नोटिस जीएसटी के वित्त वर्ष 2018-19 के लिए है। नोटिस के संदर्भ में, जीएसटी डिपार्टमेंट ने आयकर रिटर्न और अकाउंट का ऑडिट करने के बाद कंपनी को नोटिस भेजा है। दरअसल नोटिस का कारण कंपनी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट का ज्यादा लाभ उठाना बताया जा रहा है, जबकि जीएसटी का भुगतान कम करना भी इसका एक कारण बताया जा रहा है।

जोमैटो को कारण बताओ नोटिस जारी किया:

दरअसल इस नोटिस के पीछे का कारण बताने के लिए पहले ही जोमैटो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका उत्तर जोमैटो ने दे दिया था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह नोटिस उसे बिना पूरी तरह से कंसिडर किए दिया गया हैं। हालांकि जोमैटो ने इसका जबाब देते हुए कहा था की जीएसटी डिपार्टमेंट ने डिमांड ऑर्डर पास करते समय जवाब को पूरी तरह से कंसिडर नहीं किया।

कंपनी ने नोटिस का जवाब देने के लिए समय बाधित किया है और अपील करने की तैयारी में है। जोमैटो को यहां तक विश्वास है कि अपीलीय प्राधिकरण में फैसला उसके हक में ही आएगा और उसे इसके चलते कोई वित्तीय बोझ नहीं आएगा। फिर भी, यदि फैसला प्रतिकूल होता है, तो कंपनी को साढ़े आठ करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews