HDFC बैंक अलर्ट: 20 जुलाई को नहीं मिलेगा कई सेवाओं का लाभ, ग्राहक सही समय पर निपटा लें जरूरी काम

20 जुलाई को कुछ घंटों के लिए कई सेवाएं बंद रहेंगी। मेंटेनेंस शेड्यूल एचडीएफसी बैंक ने जारी किया है। कस्टमर्स को सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है। आइए जानें कब कौन-सी सर्विस ठप रहेगी?
hdfc bank customers alert

यदि आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 20 जुलाई तक कई सेवाएं प्रभावित रहने वाली है। प्राइवेट बैंक ने ऑफिशियल वेबसाइट पर इससे जुड़ा अलर्ट भी जारी किया है। बता दें 19 जुलाई को सुबह 2 बजे से लेकर 2:30 बजे तक 30 मिनट नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं थी। रविवार को अलग समय पर कई सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

यहां कदम प्राइवेट बैंक में रखरखाव के लिए उठाया है। डाउनटाइम के दौरान बैंकिंग सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। सभी बैंक निर्धारित समय पर यह काम करते हैं। ग्राहकों को इसकी जानकारी पहले देनी पड़ती है। रखरखाव का उद्देश्य ग्राहकों के लिए निर्बाध बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करना है। इस दौरान बैंकिंग सर्विस को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।   यदि आपका भी खाता इस बैंक में है तो सही समय पर सभी जरूरी काम निपटा लें। ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

कब बंद रहेगी कौन सी सर्विस? (HDFC Bank Alert)

ऑफर टैब:- 20 जुलाई  सुबह 12:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक पूरे 5 घंटे नेट बैंकिंग पर “ऑफर टैब” सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इस सर्विस में ग्राहकों को छूट, कैशबैक और स्पेशल ऑफर्स की जानकारी दी जाती है, जो डेबिट और क्रेडिट कार्ड या अन्य बैंकिंग सेवाओं से संबंधित होता है। इसमें ट्रैवल डील्स, ईएमआई ऑफर्स, बिल पेमेंट रीवार्ड्स इत्यादि शामिल हैं।

रिवॉर्ड रिडेम्पशन: 20 जुलाई सुबह 1:00 से लेकर सुबह 4:00 बजे तक पूरे 3 घंटे कस्टमर को क्रेडिट कार्ड रीवार्ड रिडेंप्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। मतलब ग्राहक इस दौरान अपने रिपोर्ट पॉइंट्स को रिडीम नहीं कर पाएंगे। हालांकि निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से पहले की तरह ही उपलब्ध होगी।

म्यूचुअल फंड लेनदेन:- 20 जुलाई रविवार को सुबह 2:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 तक पूरे 3 घंटे म्युचुअल फंड निवेशकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग एप पर म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान कस्टमर म्युचुअल फंड निवेश, लेनदेन, रिडेंप्शन और ट्रैकिंग सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

क्या अन्य सर्विस पर भी असर पड़ेगा?

अन्य कोई भी सर्विस में रुकावट नही होगी। यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड  और नेटबैंकिंग का ट्रांजैक्शन चालू रहेगा। एटीएम से पैसे की निकासी जारी रहेगी। मोबाइल बैंकिंग एप के जरिए आप अपने दोस्तों और परिजनों को पैसे भी भेज पाएंगे। कुछ दिन पहले एचडीएफसी बैंक ने यूपीआई सेवाएं भी कुछ घंटे के लिए बंद की थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews