HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 7 फरवरी को बंद रहेगी ये सर्विस, अलर्ट जारी 

एचडीएफसी बैंक ने अलर्ट जारी किया है। यूपीआई सर्विस कुछ मिनटों तक बंद रहेगी। जिसकी जानकारी ग्राहकों को होनी चाहिए। निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। 
hdfc bank downtime alert

एचडीएफसी बैंक देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। यदि आपका इस बैंक में खाता है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट http://www.hdfc.bank.in पर डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से यूपीआई सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

7 फरवरी आधी रात 12:00 से लेकर सुबह 1:30 बजे तक पूरे 90 दिन मिनट यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सेवाओं का लाभ ग्राहक नहीं उठा पाएंगे। यूपीआई से पैसे न तो भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे। यूपीआई ऑटो पे या सब्सक्रिप्शन भुगतान की सुविधा भी इस दौरान बंद रहेगी।

इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

एचडीएफसी बैंक ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक डाउन टाइम के दौरान ग्राहक एचडीएफसी बैंक वॉलेट PayZapp का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बैंक डिजिटल वॉलेट और पेमेंट ऐप है। इस पर QR कोड स्कैन करके भुगतान करने की सुविधा के साथ-साथ मोबाइल रिचार्ज/डीटीएच रिचार्ज जैसी सेवाएं उपलब्ध होती हैं। अलावा ग्राहक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट नेट बैंकिंग के जरिए लेनदेन कर पाएंगे। एटीएम से कैश निकालने की अनुमति भी होगी। NEFT, IMPS  और आरटीजीएस पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

बैंक ने क्यों उठाया यह कदम?

सभी बैंक समय-समय पर अपनी तकनीकी अपग्रेड और सिस्टम रखरखाव कार्य करते रहते हैं। ताकि ग्राहकों के लिए बेहतर सेवाओं को सुनिश्चित किया जा सके। शेड्यूल मेंटेनेंस की सूचना बैंक पहले से ही ग्राहकों के साथ साझा करते हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहती हैं। खाताधारकों को निर्धारित समय से पहले जरूरी यूपीआई भुगतान का निपटान करने की सलाह दी जाती है। डाउन टाइम के दौरान ट्रांजेक्शन फेल हो सकता है।

यहाँ देखें बैंक का नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews