13 दिसंबर को बंद रहेगी UPI सर्विस, HDFC बैंक ने जारी किया ग्राहकों के लिए अलर्ट

एचडीएफसी बैंक ने कस्टमर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। यूपीआई सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे सही समय पर ट्राजेक्शन पूरा कर सकते हैं। 
HDFC Bank Alert

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। यह कई बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रदान करता है। करोड़ों ग्राहक से जुड़े हुए हैं। बैंक 9,000 से अधिक शाखों और 20,000 से अधिक एटीएम का संचालन करता है। यदि आपका भी इस बैंक में खाता है तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 13 दिसंबर को यूपीआई सर्विस डाउन रहने वाली है।

सेवाएं बाधित होने के कारण ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। यूपीआई से संबंधित सभी ट्रांजेक्शन पर 4 घंटे रोक रहेगी। 13 दिसंबर को सुबह 2:30 बजे से लेकर सुबह 6:30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेगी। एचडीएफसी बैंक करंट और सेविंग अकाउंट, रुपे क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप यूपीआई ट्रांजैक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी इसके अलावा मरचेंट कस्टमर पर भी इसका असर पढ़ने वाला है।

क्यों उठाया गया यह कदम?

यह कदम बैंक ने बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सर्विसेज में कई अपडेट किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए फास्ट, सिक्योर और बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सके।  सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का कार्य करते हैं। जिसकी जानकारी पहले ही  खाताधारकों को दी जाती है। एचडीएफसी बैंक ने डाउन टाइम से संबंधित नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। निर्धारित समय के बाद फिर से सर्विस शुरू हो जाएगी।

समय रहते निपटा लें काम

कस्टमर को शेड्यूल मेंटेनेंस से पहले या बाद में यूपीआई से संबंधित ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस दौरान एटीएम से कैश विड्रोल, क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन, आरटीजीएस, एनईएएफटी, आईएमपीएस और अन्य सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जा सकता है। रविवार होने के कारण सभी बैं ब्रांचेस भी इस दिन बंद रहेंगे।

21 दिसंबर को भी बंद रहेगी सर्विस 

21 दिसंबर को भी यूपीआई सर्विस डाउन रहने वाली है। सुबह 2:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक पूरे 4 घंटे कस्टमर को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा 10 दिसंबर को शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड सर्विस उपलब्ध नहीं थी। डोमेस्टिक एटीएम, पीओएस। ईकॉम ट्रांजेक्शन,  एचडीएफसी बैंक पीओएस और पेमेंट गेटवे पर बंद था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews