HDFC Bank Dividend: HDFC बैंक ने शेयरहोल्डर्स को दी खुशखबरी, किया इतना डिविडेंड देने का एलान, पढ़ें खबर

HDFC Bank Dividend: एचडीएफसी बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को अपने डिविडेंड देने की सूचना जारी कर दी है। बैंक ने बताया कि इस फैसले की मंजूरी शेयरधारकों के अनुसार होगी।
HDFC Bank Dividend: HDFC बैंक ने शेयरहोल्डर्स को दी खुशखबरी, किया इतना डिविडेंड देने का एलान, पढ़ें खबर

HDFC Bank Dividend: HDFC Bank, जो प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी बैंकों में से एक है, एचडीएफसी ने शेयरधारकों के लिए आगामी वर्ष के लिए 19.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। जानकारी के अनुसार यह डिविडेंड की घोषणा शनिवार को की गई, और इसे अगले वित्त वर्ष की एनुअल जनरल मीटिंग में स्वीकृति प्राप्त होने पर लागू किया जाएगा। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक ने इस सूचना को स्टॉक एक्सचेंज को शेयर की है।

एचडीएफसी बोर्ड ने डिविडेंड घोषित:

दरअसल चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक ने 16,511 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है, जिसे एचडीएफसी बोर्ड ने डिविडेंड के रूप में घोषित किया है। इस तिमाही के नतीजे पिछले समय के मुकाबले 0.84 फीसदी अधिक हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का लाभ 16,576 करोड़ रुपये होने की संभावना थी, जो कि पूरी तरह से स्थिर रूप से बढ़ाने का इशारा करता है। इसे बैंक ने अच्छे वित्तीय प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

एचडीएफसी बैंक के नेट रेवेन्यू में बड़ी वृद्धि:

एचडीएफसी बैंक का नेट रेवेन्यू 47,240 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही बैंक की नेट इंट्रेस्ट इनकम (NII) पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़कर 29,007 करोड़ रुपये हो गई है। चौथी तिमाही में बैंक का एनपीए 1.24 फीसदी रहा है, जबकि नेट एनपीए भी 0.33 फीसदी हो गया है। बैंक की सब्सिडियरी एचडीएफसी क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज की हिस्सेदारी बेचकर मिले 7340 करोड़ रुपये भी नेट रेवेन्यू में शामिल हैं।

बैंक के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में एक कुल नेट प्राफिट ऑफ 64,060 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। शुक्रवार को, बैंक के शेयर BSE पर 2.46 फीसदी ऊपर जाकर 1531.30 रुपये पर बंद हुए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews