HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 10 से 12 जुलाई तक बाधित रहेंगी कई सेवाएं, डाउन टाइम अलर्ट जारी

एचडीएफसी बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। कई सेवाएं रखरखाव कार्य के कारण अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
hdfc bank downtime alert

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Alert) के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 10, 11 और 12 जुलाई 2026 को कई सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि सर्विस कुछ समय के लिए ही नहीं मिलेगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी होगी। डाउन टाइम के बाद फिर से सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसलिए ग्राहकों को समय रहते जरूरी ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी जाती है।

यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और फास्ट सेवाएं सुनिश्चित हो सके। बैंक ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। इस बात की जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

9 जुलाई रात 10:00 बजे से लेकर 10 जुलाई 1:00 AM तक INR प्रीपेड कार्ड से संबंधित सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान ग्राहक नेट बैंकिंग के जरिए प्रीपेड कार्ड लोडिंग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन भी काम नहीं करेगा।  कस्टमर पोर्टल लॉगिन और सर्विसिंग सुविधा भी बाधित रहेगी।

9-10 जुलाई को यह सर्विस भी बाधित रहेगी 

9 जुलाई को रात 10:00 बजे से लेकर 10 जुलाई 1:00 AM तक फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड से संबंधित सेवाएं बाधित रहने वाली है। ग्राहक 3 घंटे तक प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। न ही इस दौरान ईकॉम, एटीएम विड्रोल, पीओएस और टैप एंड पे ट्रांजैक्शन काम करेगा।

11 और 12 जुलाई को बंद रहेगी ये सर्विस 

  • 11 जुलाई को शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण NEFT, आईएमपीएस और आरटीजीएस सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहक 2:30 AM से लेकर सुबह 6:30 बजे तक पूरे 4 घंटे मर्चेंट पेमेंट और फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
  • 12 जुलाई से लेकर 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग की सर्विस नहीं मिलेगी। इसके अलावा इंस्टेंट रीलोड भी काम नहीं करेगा। हालांकि ECOM, एटीएम विड्रोल, POS और टैप एंड पे ट्रांजेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यहाँ देखें बैंक का नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews