HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट, 22 अगस्त को बंद रहेंगी कई बैंकिंग सेवाएं, अलर्ट जारी

एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण कई सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे सही समय पर जरूरी काम निपटा सकें। 
hdfc bank downtime alert

यदि आपका अकाउंट HDFC Bank में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने 22 अगस्त से लिए डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ सेवाएं निर्धारित समय के लिए अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते जरूरी ट्रांजेक्शन पूरा करने की सलाह दी जाती है।

एचडीएफसी बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण यह कदम उठाया है। इस दौरान सिस्टम में अपग्रेड किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए और भी बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें। इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

22 अगस्त कब बाधित रहेगी कौन-सी सर्विस?

22 अगस्त को 1:00 AM से लेकर 4:00 AM तक एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड रीवार्ड प्वाइंट रिडेंप्शन फीचर उपलब्ध नहीं रहेगा। वहीं 1:00 AM से लेकर 5 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर डीमैट ट्रांजैक्शन की सर्विस बाधित रहेगी। ग्राहक म्युचुअल फंड से जुड़े लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

2:30 AM से लेकर 6:30 AM तक 4 घंटे एचडीएफसी ऐप ऐप और नेट बैंकिंग सर्विस ही उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान अकाउंट्स, डिपॉजिट्स, फंड ट्रांसफर ऑनलाइन पेमेंट और अन्य अकाउंट संबंधी ट्रांजेक्शन में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मर्चेंट पेमेंट फंड ट्रांसफर सर्विसेज जैसे कि NEFT, IMPS और  आरटीजीएस जैसी सेवाएं भी बाधित रहेंगी।

बैंक में स्पष्ट किया है कि एचडीएफसी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करके थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप्स सेवाओं का लाभ ग्राहक उठा पाएंगे। इसके अलावा Zapp अकाउंट के जरिए भी भुगतान या मनी ट्रांसफर करने की सुविधा जारी रहेगी।

दो दिन बाधित रहेगी UPI से जुड़ी सर्विस 

बैंक यूपीआई सर्विस को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 24 अगस्त 11:00 PM से लेकर 25 अगस्त 5:00 AM तक पूरे 6 घंटे एचडीएफसी बैंक रुपे क्रेडिट कार्ड से जुड़ी यूपीआई सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। एचडीएफसी बैंक यूपीआई हैंडल से थर्ड पार्टी ऐप पर लेनदेन कर सकते हैं।

25 अगस्त 12:00 AM से लेकर 1:59 AM तक पूरे 119 मिनट तक यूपीआई सर्विस को लेकर भी शेड्यूल मेंटेनेंस नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक अकाउंट होल्डर और एचडीएफसी बैंक पावर्ड यूपीआई ऐप के लिए यूपीआई सेवाएं नहीं मिलेगी। 12:00 AM से 1:00 AM तक एक घंटे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई सर्विस का लाभ नहीं मिलेगा।

यहाँ देखें एचडीएफसी बैंक का नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews