5 और 6 अगस्त को बंद रहेगी यह सर्विस, HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, ग्राहक जान लें समय

एचडीएफसी बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ समय के लिए चुनिंदा सर्विस अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। अन्य सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 
hdfc bank downtime alert

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में कुछ अपडेट किए जाएंगे। 5 और 6 अगस्त को निर्धारित समय के लिए कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.hdfc.bank.in पर दी है।

बैंक ने रखरखाव कार्य की जानकारी ग्राहकों को पहले ही दे दी है। ताकि वे समय रहते संबंधित सर्विस से जुड़े काम को पूरा कर पाएं। 5 अगस्त 1:00 AM से लेकर 3:00 AM तक पूरे 2 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को देखने या डाउनलोड करने का फीचर नहीं मिलेगा।

6 अगस्त को भी बाधित रहेगी सर्विस 

6 अगस्त रात 11:00 बजे से लेकर 7 अगस्त 1:00 AM तक पूरे 2 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड को देखने और डाउनलोड स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सेवाएं फिर से बाधित रहेंगी। इस दौरान अन्य कोई सर्विस प्रभावित नहीं रहेगी।  प्लेटफार्म पर उपलब्ध अन्य फीचर्स का लाभ भी उठा पाएंगे। क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन भी कर पाएंगे।

9 अगस्त के लिए भी अलर्ट जारी 

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 9 अगस्त को 1:00 AM से लेकर 2:30 AM तक शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण आरटीजीएस ट्रांजेक्शन प्रभावित रहेगा। हालांकि ग्राहक इस दौरान एनईएफटी और आईएमपीएस के जरिए लेनदेन जारी कर रख पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews