Pension Plan: एचडीएफसी के 3 खास प्लान, मिलेगी मंथली पेंशन की गारंटी, टेंशन फ्री होगा बुढ़ापा, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: सही समय पर रिटायरमेंट की तैयारी शुरू कर लेना ही उचित माना जाता है। ताकि बुढ़ापे में पैसों की चिंता न सताये और आप आराम से अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर सके हैं। नौकरी छोड़ने के बाद भी कई लोग अपने जीवनशैली में बदलाव नहीं करना चाहते। जिसके लिए पेंशन अनिवार्य होता है। यदि आप भी रिटायरमेंट के बाद पेंशन की गारंटी चाहते हैं तो HDFC लाइफ के कुछ प्लांस आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ पॉलिसी की चर्चा हम यहाँ करने जा रहे हैं।

एचडीएफसी लाइफ पर्सनल पेंशन प्लान

इस स्कीम के तहत जीवनभर पेंशन की गारंटी मिलती है। निवेशकों को वार्षिकी (Annuity) के रूप में फिक्स्ड इनकम मिलती रहती है। पॉलिसिहोल्डर निवेश के लिए 10 से 40 वर्ष का होरीजॉन चुन सकते हैं। निवेशक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को रिटर्न मिलता है। 18 वर्ष आयु का व्यक्ति 40 वर्षों के लिए निवेश कर सकता है।

एचडीएफसी लाइफ पेंशन गरंटिड प्लान

इस प्लान को सिंगल या ज्वाइंट लाइफ बेसिस पर लिया जा सकता है। निवेशक तत्काल वार्षिकी या आस्थगित वार्षिकी का चुनाव सकते हैं। मृत्यु के बाद रिटर्न की भी गारंटी मिलती है। पॉलिसिहोल्डर को निवेश के दूसरे दिन से ही 10 वर्षों तक मंथली इनकम मिलने लगती है।

एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 रिटायर

यह भी एचडीएफसी की खास योजनाओं में एक है। इस पेंशन प्लान की शुरुआत 2000 रुपये प्रति माह के निवेश से कर सकते हैं। प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। स्कीम 45 वर्षों में मैच्योर होती है। प्लान के तहत सुनिश्चित निहित लाभ के साथ-साथ पेंशन की गारंटी मिलती है। इसके अलावा बाजार में तेजी से भी फायदा होता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews