Hinduja Family Case : नौकरों से शोषण के मामले में हिंदुजा परिवार को लगा बड़ा झटका, फैमिली के इन लोगों को सुनाई इतने साल की जेल की सजा, पढ़ें खबर

Hinduja Family Case : नौकरों से शोषण के मामले को लेकर कई दिनों से दुनिया भर में हिंदुजा परिवार की चर्चा हो रही थी। वहीं अब इसमें स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने हिंदुजा परिवार के कुछ सदस्यों को 4 साल से साढ़े चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
Hinduja Family Case : नौकरों से शोषण के मामले में हिंदुजा परिवार को लगा बड़ा झटका, फैमिली के इन लोगों को सुनाई इतने साल की जेल की सजा, पढ़ें खबर

Hinduja Family Case : स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने हिंदुजा परिवार के कुछ सदस्यों को नौकरों के शोषण के मामले में साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुनाई है। दरअसल यह सजा भारतीय मूल के अरबपतियों के परिवार के लिए एक बड़ा झटका है, जिनका व्यापार और प्रतिष्ठा दुनियाभर में फैली हुई है। आपको बता दें कि नौकरों से शोषण के मामले को लेकर कई दिनों से दुनिया भर में हिंदुजा परिवार की चर्चा हो रही थी। वहीं अब इसमें सजा हो जाने के बाद हिंदुजा परिवार को बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।

दोषी पाए गए सदस्य:

दरअसल स्विट्जरलैंड की अदालत ने हिंदुजा परिवार के जिन सदस्यों को दोषी ठहराया है, बता दें कि उनमें प्रमुख उद्योगपति प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी, बेटा और बहू शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन पर नौकरों के साथ अमानवीय व्यवहार और शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अदालत ने मानव तस्करी के आरोपों को खारिज कर दिया है, लेकिन दुर्व्यवहार के मामले में इन्हें दोषी पाया गया है। जिसके चलते उन्हें 4 साल से साढ़े चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

मानव तस्करी के आरोपों से राहत:

वहीं इस दौरान अदालत ने यह स्पष्ट किया कि नौकरों को भारत से स्विट्जरलैंड लाया गया था, लेकिन यह मानव तस्करी नहीं थी। नौकरों को पता था कि उन्हें काम के लिए लाया जा रहा है। अदालत ने ट्रैफिकिंग के आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार और शोषण को गंभीरता से लिया।

जानकारी के अनुसार प्रकाश हिंदुजा और उनके परिवार पर आरोप लगया गया था, कि उन्होंने अपने जेनेवा स्थित विला में नौकरों के साथ अनुचित व्यवहार किया। आरोपों के अनुसार, नौकरों को स्विस फ्रैंक के बजाय भारतीय रुपये में भुगतान किया जाता था, उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे और उन्हें विला से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। नौकरों को अत्यधिक काम कराया जाता था और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी की जाती थी।

पहले भी लगे आरोप:

दरअसल प्रकाश हिंदुजा पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं। 2007 में उन पर बिना उचित कागजी कार्यवाही के लोगों को काम पर रखने के आरोप लगे थे। हालांकि, तब वे किसी बड़ी सजा से बच गए थे, लेकिन इस बार अदालत ने उनके खिलाफ कई गंभीर आरोपों को सही पाया और परिवार के सदस्यों को 4 साल से साढ़े चार साल की जेल की सजा सुनाई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews