13 जुलाई को क्रूड ऑयल में भारी उछाल, 80 डॉलर के पार पहुंचा भाव, MP के कई जिलों में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

13 जुलाई को क्रूड ऑयल में भारी उछाल, 80 डॉलर के पार पहुंचा भाव, MP के कई जिलों में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट में 13 जुलाई यानि आज क्रूड ऑयल (Crude Oil Rate) के भाव में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 0.47 फीसदी वृद्धि के साथ 80.49 बैरल प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 0.42 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। आज महानगरों में फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन जिलों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव

शहडोल में 0.31 रुपये, सतना में 0.30 रुपये, राजगढ़ में 0.53 रुपये, पन्ना में 0.34 रुपये, मुरैना में 0.30 रुपये, मंडला में 1.07 रुपये, खरगोन में 0.65 रुपये, झाबुआ में 0.43 रुपये और आगर मालवा में 0.33 रुपये की वृद्धि हुई है। अशोकनगर, बुरहानपुर, दतिया, देवास, नरसिंहपुर, शिवपुरी और विदिशा में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। मंडला में आज डीजल में 0.98 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

यहाँ सस्ता हुआ ईंधन

बड़वानी में 0.64 रुपये, बैतूल में 0.33 रुपये, छतरपुर में 0.52 रुपये, धार में 0.78 रुपये, जबलपुर में 0.24 रुपये, कटनी में 0.83 रुपये, मंदसौर में 0.30 रुपये, रायसेन में 1.43 रुपये, रतलाम में 0.20 रुपये, रीवा में 0.74 रुपये, सीधी में 0.21 रुपये , सिंगरौली में 0.50 रुपये और उमरिया में 0..23 रुपये की गिरावट पेट्रोल में हुई है। इं शहरों में डीजल भी सस्ता हुआ है।

भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में क्या है ईंधन का भाव?

राजधानी भोपाल में पेट्रोल की 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। भोपाल, भिंड, गुना, हरदा, खंडवा, सिवनी और श्योपुर में आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उज्जैन में 0.09 रुपये की गिरावट के साथ पेट्रोल की 109.15 रुपये और 0.08 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ डीजल की कीमत 94.38 रुपये है। जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.70 रुपये और डीजल का 93.98 रुपये है। इंदौर में डीजल की कीमत 93.79 रुपये और पेट्रोल की 108.50 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews