ICICI Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, बेहद खास है ये स्पेशल एफडी स्कीम, 1 अक्टूबर तक उठा पाएंगे लाभ

ICICI Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, बेहद खास है ये स्पेशल एफडी स्कीम, 1 अक्टूबर तक उठा पाएंगे लाभ

ICICI Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत के लिए बेहद ही सही ऑप्शन माना जाता है। 6 अप्रैल को RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बावजूद भी बैंकों द्वारा एफडी पर अधिक ब्याज मिल रहा है। प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी स्पेशल एफडी स्कीम को 6 महीने के लिए आगे बढ़ा दी है। इस स्कीम का नाम “ICICI Bank Golden Years” है।

यह योजना बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए चला रहा है। 7 अप्रैल को यह बंद होने वाली थी। लेकिन अब ग्राहक 1 अक्टूबर तक इसका लाभ उठा पाएंगे। सीनियर सिटीजंस एफडी स्कीम पर बैंक 7.5 फीसदी का ब्याज दे रही है। स्कीम के लिए आप 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों के लिए स्टैन्डर्ड रेट 0.60 फीसदी अधिक ब्याज दे रहा है।

इस योजना की शुरुआत 20 मई 2020 को शुरू हुई थी। अतिरिक्त दर एफडी स्कीम की अवधि के दौरान खोले गए नए डिपॉजिट के साथ-साथ रिन्यू किये गए डिपॉजिट पर उपलब्ध होती है। जो 2 करोड़ रुपये से कम की एकल एफडी खोलने पर लागू होंगे।

ग्राहक अपनी FD पर मूलधन और उपार्जित ब्याज के 90 फीसदी तक का लोन लेने की सुविधा उपलब्ध होती है। इसके अलावा ग्राहक एफडी के खिलाफ क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाइ कर सकते हैं। बैंक के इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए इस स्पेशल एफडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews