ICICI Bank: ICICI बैंक ने हजारों क्रेडिट कार्ड किए ब्लॉक, जानिए इसकी क्या है वजह? पढ़ें यह खबर

Credit Card Block: ICICI Bank ने जानकारी दी है कि किसी भी क्रेडिट कार्ड के गलत उपयोग की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि बैंक की और से यह साफ किया गया है कि इसके बावजूद भी अगर ग्राहकों को कोई भी वित्तीय हानि होती है तो बैंक मुआवजा देने को तैयार है।
ICICI Bank: ICICI बैंक ने हजारों क्रेडिट कार्ड किए ब्लॉक, जानिए इसकी क्या है वजह? पढ़ें यह खबर

ICICI Bank: देश के बड़े प्राइवेट बैंको में शामिल ICICI बैंक से जुडी एक बड़ी जानकारी सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार ICICI बैंक ने कुल 17,000 क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। दरअसल जानकारी में सामने आया है कि इन कार्डों की डिटेल्स गलत यूजर्स के साथ जुड़ गई थीं।

जिसके कारण इन्हे ब्लॉक कर दिया गया। वहीं बैंक ने इसके बारे में कहा है कि अभी तक किसी भी क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल की जानकारी नहीं है। वे ग्राहकों को किसी भी आर्थिक नुकसान के मामले में मुआवजा प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

कहां हुई गलती?

दरअसल बैंक ने इस मामले में हुई चूक की विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। उनके अनुसार, इन कार्डों का डेटा लीक हो गया था जिसके कारण यह गलत उपभोक्ताओं तक पहुंच गया। इसके अतिरिक्त, बैंक ने बताया है कि पिछले कुछ समय से लगभग 17 हजार क्रेडिट कार्ड गलत उपभोक्ताओं के लिए उनके डिजिटल चैनलों में जुड़ गए थे।

जानिए कैसे हुआ इसका खुलासा?

जानकारी के अनुसार इस चूक का पता ICICI बैंक को उस समय चला जब कुछ कस्टमर्स ने सोशल मीडिया पर iMobile Pay ऐप के बारे में शिकायतें की। दरअसल यूजर्स का कहना था कि ऐप के अंदर कार्ड की खंख्या और CVV सहित अन्य जानकारी दिखाई जा रही थी, इसके साथ ही ऐप में दूसरे कस्टमर्स के कार्ड की डिटेल्स भी प्रकट हो रही थीं। दरअसल ऐसा करने से किसी भी व्यक्ति को ऐप में जुड़े कार्ड की डिटेल्स और अन्य कस्टमर्स के पेमेंट ऐप तक पहुंचने की संभावना थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews