UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर, SBI समेत इन 3 बैंकों के ग्राहकों को मिलेगी ये खास सुविधा, यहाँ जानें

UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर, SBI समेत इन 3 बैंकों के ग्राहकों को मिलेगी ये खास सुविधा, यहाँ जानें

UPI Linking With Credit Cards: यदि आप भी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। भारत में लोग बड़ी संख्या में यूपीआई का यूज करते हैं। एक प्लेटफॉर्म अब एक नई सुविधा मिलेगी, जो खास कर कुछ बैंकों के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए है। बिजनेस स्टैन्डर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे बड़े कार्ड जारीकर्ता एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक के कार्ड “RuPay क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई” फीचर पर जल्द ही उपलब्ध होंगे।

ये बैंक पहले से हैं ऐक्टिव

यह सुविधा अगले साल मार्च से शुरू हो सकती है। जिसके तहत करीब 50 लाख रुपये का लेन-देन हो पाएगा। फिलहाल बैंक इसपर काम कर रहे हैं। बैंकों को इसके लिए मेल भी भेजे गए हैं। हाल ही में एचडीएफसी बैंक भी यूपीआई के इस फीचर के लिए ऐक्टिव हुआ था। इससे पहले कई बैंक जुड़े हुए भी थे। इस लिस्ट में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक शामिल हैं।

इस साल लॉन्च हुआ था फीचर

बता दें की इस फीचर को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने लॉन्च किया था। इसके लिए इस साल जून में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने UPI और क्रेडिट को लिंक करने की अनुमति दी थी। यह भी कहा जा रहा है कि आरबीआई अन्य कई सुविधाओं भी शुरू करेगा। साथ ही डिजिटल पेमेंट के सिस्टम को एक्सपैंड भी करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews