दिसंबर में इन 8 बैंकों ने FD के ब्याज दरों में बदलाव, किसी ने घटाया तो किसी ने किया इजाफा, जानें अब मिल रहा कितना रिटर्न?

दिसंबर में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट फिलहाल प्रभावी हैं। ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है?
bank fd

December Bank FD Rates: कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन समझते हैं। यह सुरक्षा, लिक्विडिटी और फ्लैक्सिबिलिटी ऑफर करता है। बैंक ग्राहकों को अलग-अलग टेन्योर ऑफर करते हैं। इसमें कुछ दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर का विकल्प मिलता है। समय-समय पर ब्याज भी मिलता रहता है। दिसंबर महीने में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। इस लिस्ट में प्राइवेट, पब्लिक और लघु वित्त बैंक बैंक शामिल है।

किसी बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में इजाफा तो किसी ने कटौती की है। एचडीएफसी, पीएनबी और एक्सिस बैंक ने बल्क एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया। बाकी बैंकों ने 3 करोड़ रुपये के कम से एफडी के इन्टरेस्ट रेट में संशोधन किया है। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है-

इन स्मॉल फाइनेंस ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव (Fixed Deposit)

इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 888 दिन के डिपॉजिट पर मिल रहा है।

इन सरकारी बैंकों ने किया एफडी के ब्याज दरों में संशोधन (Public Sector Bank FD Rates)

  • बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ग्राहकों को आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक के एफडी पर 2.75% से लेकर 7.35% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।
  • पंजाब नेशनल बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के बल्क एफडी पर 6% से लेकर 7.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। हालांकि रेगुलर एचडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.25 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।

लिस्ट में ये प्राइवेट बैंक शामिल (Private Bank FD)

  • फेडरल बैंक एफडी की नई 16 दिसंबर 2024 से प्रभावी हैं।  बैंक 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 7.90% है।
  • आरबीएल बैंक की नई ब्याज दरें 15 दिसंबर से लागू है। सामान्य नागरिकों को बैंक 3.50% से लेकर 8% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 8.50% है।
  • देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी दिसंबर में बल्क एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक सामान्य नागरिकों को 4.75% से लेकर 7.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 5.25% से लेकर 7. 90% ब्याज बैंक दे रहा है।
  • एक्सिस बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 5 करोड रुपए से अधिक के एफडी के लिए नई दरें 4 दिसंबर से ही प्रभावी है। सामान्य नागरिकों को रेगुलर एफडी पर 3% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं 5 करोड रुपए से अधिक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.75% से लेकर 7.30% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
  • कर्नाटक प्राइवेट ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट 2 दिसंबर से लागू हैं। सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 8% ब्याज मिल रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews