आयकर विभाग ने Truecaller India के ऑफिसों पर मारा छापा, टेक्स चोरी के मामले में की गई कार्रवाई

ग्लोबल कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म Truecaller के भारत स्थित कई ऑफिसों पर आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की यह रेड टैक्स चोरी के चलते मारी गई है। बता दें कि Truecaller एक ग्लोबल कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म है।
आयकर विभाग ने Truecaller India के ऑफिसों पर मारा छापा, टेक्स चोरी के मामले में की गई कार्रवाई

Truecaller जो की एक ग्लोबल कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म है, अब भारत में मुसीबत में नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार Truecaller के भारत स्थित कई ऑफिसों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग ने यह छापा टैक्स चोरी करने के मामले में मारा है। हालांकि Truecaller की ओर से इस जांच में आयकर विभाग के अधिरकारियों का सहयोग किया जा रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गए है कि आयकर विभाग की टीम को टैक्स चोरी की जानकारी मिली थी जिसके चलते टीम ने यह छापा मारा है।

दरअसल Truecaller एक ग्लोबल कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म है जो कॉलर की जानकारी यूजर्स को प्रदान करता है। हालांकि एक समय पर इस प्लेटफॉर्म ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मगर अब भारत में ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा भी कॉलर की जानकारी शेयर करने की सर्विस यूजर्स को प्रदान करवाई है, जिसके चलते Truecaller का मार्केट गिरा है।

टैक्स चोरी के मामले में मारा गया छापा

वहीं जानकारी के मुताबिक गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने टैक्स चोरी के मामले में Truecaller के भारत स्थित कई ऑफिसों पर छापा मारा। इस दौरान आयकर विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी में सामने आया है कि स्टॉकहोम मुख्यालय वाली कंपनी द्वारा जांचकर्ताओं का पूरा सहयोग किया जा रहा है। वहीं आयकर विभाग की टीम द्वारा भारत स्थित Truecaller के कई ऑफिसों पर यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अधिकारीयों द्वारा कई तरह के डॉक्यूमेंट तलाशे जा रहे हैं।

कंपनी द्वारा किया गया सहयोग

दरअसल आयकर विभाग के अधिकारीयों द्वारा इसकी जानकारी शेयर की गई है। भाषा की इनपुट के मुताबिक आयकर विभाग की ताम की तलाशी का मकसद ट्रांसफर प्राइसिंग (टीपी) मुद्दों सहित टैक्स चोरी के कुछ आरोपों के संबंध में जानकारी इकट्ठा करना है। इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम द्वारा डॉक्यूमेंट्स की जांच भी की गई है। दरअसल आयकर विभाग की यह रेड कंपनी के बेंगलुरु, मुंबई और गुरुग्राम ऑफिस पर मारी गई है। वहीं कंपनी ने जानकारी दी है कि 7 नवंबर गुरुवार को भारतीय टैक्स अधिकारियों ने कंपनी के भारत स्थित ऑफिसों पर निरीक्षण किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews