
Income Tax Department: आयकर विभाग जल्द ही अग्रिम कर भुगतान को लेकर ई-अभियान शुरू करने जा रहा है। विभाग ने उन टैक्स पेयर्स को SMS और ईमेल भेजना शुरू कर दिया है, जिनका चालू वित्त वर्ष के दौरान वित्तीय लेनदेन अनुरूप नहीं है। इस बात की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रविवार को दी है।
विभाग ने क्या कहा?
विभाग ने कहा कि, “अनुपालन को सरल बनाने और करदाता सेवाओं को मजबूत करने के लिए आयकर विभाग ईमेल और एसएमएस के जरिए उन व्यक्तियों और संस्थानों तक पहुंचने के लिए ही ई-कैंपेन चला रहा है, जिनके कर भुगतान वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान लेनदेन के अनुरूप नहीं है। यह अभियान वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अग्रिम कर की सही गणना और जमा करने में सहायता के लिए एक और टैक्सपेयर्स सेवा पहल है।”
15 मार्च तक पूरा करें ये काम, ITD ने किया आग्रह
इनकम टैक्स डिपार्मेंट ने एसएमएस और ईमेल के जरिए करदाताओं को अपने अग्रिम कर गणना करने, सही समय से भरने और बकाया अग्रिम कर 15 मार्च या उससे पहले जमा करने का आग्रह किया है।
कैसे चेक करें लेनदेन का विवरण?
टैक्सपेयर्स महत्वपूर्ण लेनदेन की जानकारी देखने के लिए अपने ई-फाइलिंग खाते में लॉगिन कर सकते हैं और अनुपालन पोर्टल पर जा सकते हैं। पोर्टल पर जाकर “ई-अभियान” टैब का उपयोग करें। बता दें कि जो भी व्यक्ति या संस्थान ई-फाइलिंग वेबसाइट पर रजिस्टर नहीं है, उन्हें पहले फाइलिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए ई-फाइलिंग वेबसाइट पर दिए गए “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें। पूरी जानकारी को दर्ज करें और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन के बाद ही आप ई-फाइलिंग खाते में लॉगिन कर सकते हैं।
ITD to launch e-campaign for Advance Tax payment!
-For simplifying compliance and strengthening taxpayer services, ITD, through e-mail & SMS, is undertaking an e-campaign to reach out to persons/entities whose tax payments may not be commensurate with their financial… pic.twitter.com/nyEyjAEIG5
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) March 10, 2024

