आज फिर भारतीय शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कर रहे कारोबार, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

आज यानी 13 अगस्त 2025 को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 200 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:38 पर सेंसेक्स 80,429 पर कारोबार करता देखा गया। वहीं, आज निफ्टी में 50 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 24,567 के स्तर पर देखा गया। चलिए, आज के भारतीय शेयर बाजार के कारोबार पर नजर डालते हैं।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला, पढ़ें खबर

__indian stock market

आज फिर भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 13 अगस्त को सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी देखने को मिली है, जिससे कारोबार 80,400 के स्तर पर दिखाई दिया है, जबकि निफ्टी में भी आज 50 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है, जिसके कारण निफ्टी 24,550 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया है। आज कारोबार के दौरान एनर्जी, मेटल और ऑटो सेक्टर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स पर नजर डालें तो आज 30 शेयरों में से 21 शेयर में शानदार तेजी दिखाई दी है, जबकि 9 शेयर गिरावट में कारोबार करते हुए नजर आए हैं। आईटी और बैंकिंग शेयर में आज लाल निशान दिखाई दे रहा है, हालांकि ज्यादातर शेयर बाजार को ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब बाजार हरे निशान के साथ शुरू हुआ है।

एशियाई कारोबार में तेजी

वहीं, एशियाई कारोबार पर नजर डाली जाए तो आज एशियाई बाजार में भी रौनक नजर आ रही है। आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.56% की बढ़त के साथ 3,686 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। वहीं, जापान के निक्केई में आज 1.31% की शानदार बढ़त के चलते कारोबार 43,278 के स्तर पर देखा गया है। कोरिया का कॉस्पी बाजार 0.67% की गिरावट झेल रहा है, जिसके चलते कारोबार 3,211 के स्तर पर दिखाई दिया है। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स आज 1.84% की जबरदस्त बढ़त के साथ 25,430 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले, अमेरिका का बाजार 12 अगस्त को बढ़त के साथ बंद हुआ। डाउ जॉन्स ने 1.80% की बढ़त के चलते कारोबार 44,458 के स्तर पर बंद किया।

12 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

वहीं, बीते दिन भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ अपना कारोबार बंद किया। 12 अगस्त को सेंसेक्स में 368 अंक की गिरावट के चलते कारोबार 80,236 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 98 अंक गिरकर 24,487 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन के कारोबार में बीएसई स्मॉल कैप में 0.04% की तेजी के चलते कारोबार 51,797 के स्तर पर बंद हुआ, हालांकि बीएसई मिडकैप में 0.25% की गिरावट के चलते कारोबार लाल निशान में रहकर 44,810 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के अंत तक टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ, जबकि बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और एचयूएल में कारोबार लाल निशान में बंद हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews