आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर चढ़ा, यहां जानें आज का बाजार

आज गुरुवार 21 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में उछाल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स सुबह 10:42 पर 82,205.70 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया है, जबकि निफ्टी में 25,138.25 के स्तर पर कारोबार देखा गया है।
क्या आज भारतीय शेयर बाजार में हो रहा कारोबार? जानिए महावीर जयंती पर की छुट्टी है या नहीं? पढ़ें खबर

आज भारतीय शेयर बाजार में 21 अगस्त को शानदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 82,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 25,100 अंकों पर देखा गया है। आज बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए हैं। दोनों शेयरों में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में जबरदस्त उछाल देखा गया है, हालांकि आठ शेयर आज बाजार को नीचे खींचने का काम कर रहे हैं। आज HAL और जोमैटो के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। वहीं निफ्टी पर नजर डाली जाए तो 50 शेयरों में से 30 में शानदार तेजी नजर आई है, जबकि बाकी में आज लाल निशान देखने को मिला है। आज बैंकिंग, रियल्टी और मेटल सेक्टर में बढ़त देखी गई है, जबकि आईटी, ऑटो और FMCG में गिरावट का दौर देखने को मिला है।

ग्लोबल बाजार का हाल जानें

आज ग्लोबल बाजार में मिला-जुला कारोबार दिखाई दिया। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज 0.22% की तेजी के चलते कारोबार 3,774 के स्तर पर देखा गया है, जबकि जापान के निक्केई में आज 0.58% की गिरावट के चलते कारोबार 42,640 के स्तर पर नजर आया है। आज हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.21% की गिरावट लेकर 25,112 के स्तर पर जबकि कोरिया का कोस्पी भी 1.28% की बढ़त लेकर 3,163 के स्तर पर देखा गया है। उससे पहले अमेरिका के डॉव जोंस में 0.036% की तेजी के चलते कारोबार 44,938 के स्तर पर बंद हुआ था।

बीते दिन के कारोबार पर नजर डालें

बीते दिन के कारोबार पर नजर डाली जाए तो बुधवार 20 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। बीते दिन सेंसेक्स 213 अंकों की बढ़त लेकर 81,858 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 70 अंकों की बढ़त के साथ 25,051 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप में 159 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 53,181 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि बीएसई मिडकैप में 180 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 46,050 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन इंफोसिस, टीसीएस और नेस्ले के शेयरों में शानदार तेजी के चलते कारोबार बंद हुआ, जबकि BEL, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews