भारतीय शेयर बाजार में धूम, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार में तेजी नजर आ रही है। आज सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने बीते दिन की तेजी को बरकरार रखा है। सेंसेक्स सुबह 10:21 पर 80,832.69 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, जबकि निफ्टी सुबह 10:21 तक 24,653.80 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा।
आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी देखी गई बढ़त

__indian stock Market

आज यानी 12 अगस्त 2025 को भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स आज 80,850 के स्तर पर दिखाई दिया है। वहीं, निफ्टी भी आज 70 अंक चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। निफ्टी आज 24,650 के स्तर पर दिखा। आज आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में लाल निशान में कारोबार देखने को मिला है। बैंकिंग सेक्टर आज गिरावट झेल रहा है, हालांकि मीडिया, आईटी और ऑटो सेक्टर में तेजी दिखाई दे रही है।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी दिखाई दी है, जबकि 12 शेयरों में गिरावट का लाल निशान देखने को मिला है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में बड़ी तेजी नजर आई है, जबकि 20 शेयर आज बाजार को नीचे खींचने का काम कर रहे हैं। एनएसई के प्राइवेट बैंकिंग, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में गिरावट है, हालांकि एम एंड एम, टीसीएस और बजाज फाइनेंस के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज एशियाई बाजार (Indian stock market) में रौनक

वहीं, एशियाई बाजार के कारोबार पर नजर डालें तो जापान के निक्केई में आज 2.46 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 42,849 के स्तर पर दिखाई दिया है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.51% की तेजी के साथ 3,666 के स्तर पर दिखा। इसके अलावा, कोरिया के कॉस्पी में 0.37 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 3,218 के स्तर पर देखा गया। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.030% की तेजी लेकर 24,914 के स्तर पर नजर आया। आज एशियाई बाजार में तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं और भारतीय शेयर बाजार भी बढ़त के साथ शुरू हुआ है, जबकि अमेरिका के मार्केट में 11 अगस्त को गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ।

बीते दिन के कारोबार पर नजर डालें (Indian stock market)

वहीं, इससे पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन (Indian stock market) सोमवार पर नजर डालें तो कारोबार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 746 अंक चढ़कर 80,604 के स्तर पर बंद हुआ था। आज इसी तेजी को सेंसेक्स ने बरकरार रखा है। बीते दिन निफ्टी 222 अंक की तेजी के साथ 24,585 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में बीते दिन तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ, जबकि 4 में गिरावट रही थी। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप में कारोबार 0.35% की तेजी लेकर 51,776 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई मिडकैप में कारोबार 0.79% की तेजी लेकर 44,921 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन टाटा मोटर्स, ट्रेंट, जोमैटो और एसबीआई के शेयर 3.02% की तेजी के साथ बंद हुए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews