आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटकर 82000 पर आया, मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार 27 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 300 अंक लुढ़ककर 82,000 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 25,400 पर कारोबार कर रहा है। मेटल और ऑटो शेयरों में तेज बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।
आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी हरे निशान में खुला

—Share market

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 फरवरी को भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 300 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 82,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 100 अंक फिसलकर 25,400 के स्तर पर आ गया है।

बाजार में आज की गिरावट का मुख्य कारण मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में हो रही मुनाफावसूली है। इन दोनों ही सेक्टर्स में निवेशकों की ओर से भारी बिकवाली देखी जा रही है। हालांकि, इस गिरावट के बीच आईटी शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिल रही है, जो बाजार को थोड़ा सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं।

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत

अगर वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। जापान का निक्केई 0.19% गिरकर 58,641 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.92% की गिरावट के साथ 6,249 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.17% फिसलकर 4,139 पर ट्रेड कर रहा है। इसके विपरीत, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.78% की बढ़त के साथ 26,586 पर पहुंच गया है।

इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार रहा था। डाउ जोन्स 17 अंक (0.034%) की मामूली बढ़त के साथ 49,499 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, टेक आधारित नैस्डैक कंपोजिट में 1.18% की बड़ी गिरावट आई और यह 22,878 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 37 अंक (0.54%) गिरकर 6,908 पर बंद हुआ।

गुरुवार को सपाट रहा था बाजार

इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार, 26 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में लगभग सपाट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 27 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 82,249 पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी में भी 14 अंकों की गिरावट रही और यह 25,497 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में फार्मा और सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी का रुख था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews