आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों के लिए अच्छी शुरुआत देखने को मिली है। दरअसल सेंसेक्स 650 अंक तक उछल गया है, जबकि निफ्टी 24,350 के स्तर के ऊपर कारोबार करता दिखा है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार, 3 जुलाई को कारोबार की शुरुआत मजबूत तेजी के साथ हुई है। दरअसल शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 650 अंक चढ़कर 78,150 के स्तर तक पहुंच गया है, जबकि निफ्टी लगभग 200 अंक की बढ़त के साथ 24,350 के आसपास कारोबार करता दिखा है। वहीं बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT, मेटल और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली है।

वहीं इस तेजी के पीछे सिर्फ घरेलू वजहें ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों का भी बड़ा योगदान रहा है। दरअसल अमेरिका से आए आर्थिक आंकड़ों और एशियाई बाजारों में मजबूती ने भारतीय बाजार को सहारा दिया है।

जानिए क्यों आई तेजी?

दरअसल आज की तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आए रोजगार के आंकड़े रहे हैं। जून महीने में उम्मीद से कम नई नौकरियां जुड़ने के संकेत मिले हैं। इससे बाजार में यह धारणा मजबूत हुई कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी नहीं करेगा। ब्याज दरों पर दबाव कम होने से भारत जैसे उभरते बाजारों में विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है। पिछले कारोबारी सत्र में भी सेंसेक्स 579 अंक और निफ्टी 170 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट पर डालें नजर

वहीं भारतीय शेयर बाजार की चाल पर ग्लोबल मार्केट का असर साफ दिखाई दिया है। दरअसल अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र में अच्छी रिकवरी दर्ज की गई थी, जिसका सकारात्मक असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews