आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक उछला, निफ्टी में 400 अंको की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। दरअसल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग, ऑटो, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक उछला, निफ्टी में 400 अंको की बढ़त

आज बुधवार 15 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है। दरअसल सेंसेक्स करीब 1300 अंकों की बढ़त के साथ 78,200 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 400 अंक चढ़कर 24,250 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है।

दरअसल सुबह के कारोबार में बाजार का रुख काफी सकारात्मक नजर आया है। निवेशकों ने बड़े और मिडकैप शेयरों में खरीदारी दिखाई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल संकेत मजबूत रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके अलावा विदेशी बाजारों में तेजी का असर भी भारतीय बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

शेयर बाजार में तेजी के पीछे ये है बड़े कारण

दरअसल बाजार में आई तेजी के पीछे कई अहम वजहें बताई जा रही हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुई बातचीत को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर चर्चा चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। वहीं दूसरी बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश के लिए यह बड़ी राहत मानी जाती है, क्योंकि इससे महंगाई और व्यापार घाटे पर दबाव कम हो सकता है। इसके साथ ही तीसरा कारण वैश्विक शेयर बाजारों में आई तेजी है। अमेरिकी बाजारों में हाल ही में रिकॉर्ड स्तर देखने को मिले हैं, जिससे दुनिया भर के बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा और निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है।

एशियाई बाजारों में भी दिखी मजबूती

वहीं भारतीय बाजार की तेजी में एशियाई बाजारों की मजबूती का भी बड़ा योगदान रहा है। दरअसल दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 3% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं जापान का निक्केई 225 और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स भी बढ़त में रहे। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी पिछले सत्र में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। डाउ जोन्स इंडेक्स, नैस्डैक कंपोजिट और एस एंड पी 500 सभी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे।

बीते सोमवार को रही थी गिरावट

हालांकि इससे पहले सोमवार को भारतीय बाजार में गिरावट देखी गई थी। उस दिन सेंसेक्स करीब 703 अंक टूटकर 76,848 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 208 अंक गिरकर 23,843 पर आ गया था। उस सत्र में ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखी गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews