आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला, 76,500 के पार, निफ्टी में भी बढ़त

आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। खासकर IT, ऑटो और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं ग्लोबल संकेत बाजार को ऊपर ले जा रहा है।
आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी हरे निशान में खुला

—Share market

आज यानी 18 मार्च को बुधवार भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। दरअसल आज सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,500 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी भी 150 अंक की तेजी के साथ 23,700 के करीब ट्रेड कर रहा है। दरअसल आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान IT, ऑटो और एनर्जी सेक्टर का रहा है। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

दरअसल ग्लोबल संकेत और लगातार आ रहे पॉजिटिव डेटा के चलते निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। इसके अलावा पिछली ट्रेडिंग सेशन में आई तेजी का असर भी आज के बाजार पर देखने को मिला है जिससे मार्केट में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।

एशियाई बाजारों का हाल जानें

वहीं ग्लोबल मार्केट का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला लेकिन ज्यादातर इंडेक्स बढ़त में रहे हैं। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 3.80% चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स भी 2% से ज्यादा ऊपर रहा है। हालांकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट हल्की गिरावट में रहे, लेकिन इनका असर भारतीय बाजार पर ज्यादा नहीं पड़ा है।

वहीं अगर अमेरिकी बाजार की बात करें तो वहां भी मिला-जुला रुख रहा। डाउ जोन्स और नैस्डैक में हल्की बढ़त देखने को मिली है, जबकि S&P 500 थोड़ा नीचे बंद हुआ है।

GSP क्रॉप साइंस में निवेश का मौका

दरअसल आज GSP क्रॉप साइंस के IPO में निवेश का आखिरी दिन है जिससे बाजार में हलचल बढ़ी है। यह एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी है, जो इस इश्यू के जरिए करीब ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इस IPO में निवेश करने के लिए मिनिमम ₹14,720 की जरूरत है, जिससे रिटेल निवेशकों की भी इसमें भागीदारी बन रही है। बाजार के जानकारों का कहना है कि एग्री सेक्टर में बढ़ती मांग के चलते इस तरह की कंपनियों में ग्रोथ की अच्छी संभावना है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews