आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त, देखें कैसा है आज का कारोबार

आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। दरअसल सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,800 के करीब पहुंच गया है, जबकि निफ्टी 24,250 के स्तर के ऊपर कारोबार करता दिखा है। वहीं आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में मजबूत खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त, देखें कैसा है आज का कारोबार

शुक्रवार 17 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में मजबूत बढ़त दर्ज की है। दरअसल बीएसई सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़कर 77,800 के स्तर तक पहुंच गया है, जबकि एनएसई निफ्टी लगभग 170 अंक की तेजी के साथ 24,250 के आसपास कारोबार करता दिखा है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली है, जिससे प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बने रहे।

दरअसल गुरुवार को बाजार लगभग सपाट बंद हुआ था लेकिन शुक्रवार की शुरुआत में निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया है। वहीं घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया है जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली का असर सीमित रहा है। दरअसल शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है जिससे बाजार का माहौल सकारात्मक बना रहा।

जानिए किन सेक्टरों ने बाजार को दी मजबूती?

वहीं आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मजबूती आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में देखने को मिली है। दरअसल इन सेक्टरों में लगातार खरीदारी होने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज हुई है। निवेशकों ने बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी दिखाई है, जिससे बाजार का दायरा भी मजबूत बना रहा। वहीं रियल्टी सेक्टर, जिसमें पिछले कारोबारी सत्र में दबाव देखने को मिला था।

बीते दिन के कारोबार पर डालें नजर

दरअसल गुरुवार को सेंसेक्स सिर्फ 1 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 5 अंक की गिरावट के साथ 24,072 पर बंद हुआ था। ऐसे में शुक्रवार की तेजी ने निवेशकों का भरोसा फिर बढ़ाया। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने पिछले कारोबारी सत्र में करीब 2,987 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की थी, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 4,206 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

एशियाई बाजारों में गिरावट

वहीं जहां भारतीय शेयर बाजार मजबूत शुरुआत के साथ आगे बढ़ा है तो वहीं एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिला है। दरअसल दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया, जबकि जापान का निक्केई 4 प्रतिशत से अधिक टूट गया है। दरअसल हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करता दिखाई दिया है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर अमेरिकी बाजारों पर भी देखने को मिला है, जहां डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 तीनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews