IPO Alert: आज खुल गया इन 3 कंपनियों का आईपीओ, 8 अगस्त तक दांव खेलने का मौका, निवेशक जान लें ये जरूरी बातें

IPO Alert: आज खुल गया इन 3 कंपनियों का आईपीओ, 8 अगस्त तक दांव खेलने का मौका, निवेशक जान लें ये जरूरी बातें

IPO Alert: 4 अगस्त को एक नहीं बल्कि तीन-तीन कंपनियों ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर दिया है। संगानी हॉस्पिटल्स लिमिटेड, कॉन्कॉर्ड बायोटेक और यूडीज सॉल्यूशन्स ने अपने शेयरों को बोली के लिए जारी कर दिया है। तीनों की ऑफरिंग में निवेशक 8 अगस्त तक दांव लगा सकते है। आइए एक नजर इश्यू साइज़, प्राइस बैंड और अन्य जानकारियों पर डालें:-

संगानी हॉस्पिटल्स लिमिटेड आईपीओ

सबसे पहले बात करते हैं संगानी हॉस्पिटल्स लिमिटेड (Sangani Hospitals Limited) की। यह कंपनी एक हेल्थकेयर संस्थान है। 15.17 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लक्ष्य के साथ 3,792,000 शेयरों को जारी किया गया है। बोली शुरू हो चुकी है। सुबह 11:23 बजे तक आईपीओ को 0.12 गुना सबस्क्राइब किया गया है। मार्केट मेकर के लिए 5.06%, QIB के लिए 9.49% और NII के लिए 42.72% शेयरों को रिजर्व किया गया है। ऑफरिंग की लिस्टिंग 17 अगस्त को होगी। 11 अगस्त को अलॉटमेंट होगा। लिस्टिंग प्लेटफॉर्म एनएसई और एसएमई है। प्राइस बैंड 37 रुपये से लेकर 40 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 3000 शेयर्स हैं।

कॉन्कॉर्ड बायोटेक लिमिटेड आईपीओ

दूसरे नंबर पर कॉन्कॉर्ड बायोटेक लिमिटेड (Concord Biotech Limited ) आईपीओ है। देश की लीडिंग इस बायोफर्म कंपनी ने 1,551 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS ) के तहत कुल 20,925,652 शेयरों को जारी किया है। एम्प्लॉय डिस्काउंट 70 रुपये प्रति शेयर है। प्राइस बैंड 705 रुपये से 741 रुपये है। लॉट साइज़ 20 शेयर्स हैं। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एनएसई है। इश्यू की लिस्टिंग 18 अगस्त को होगी। आज सुबह 11:28 बजे तक आईपीओ को 0.14 गुना सबस्क्राइब किया गया है। QIB के लिए 28.55%, NII के लिए 21.41%, रीटेल के लिए 49.975 और एम्प्लॉय के लिए 0.07% शेयरों को रिजर्व किया गया है।

यूडीज सॉल्यूशन्स लिमिटेड आईपीओ

आईटी सेवाएं सॉल्यूशन्स और कन्सल्टेन्सी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी “यूडीज सॉल्यूशन्स लिमिटेड (Yudiz Solutions Limited )” ने 44.84 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 2,717,600 शेयरों को जारी कर दिया है। लॉट साइज़ 800 शेयर्स हैं। प्राइस बैंड 162 रुपये से 165 रुपये है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है। 17 अगस्त को आईपीओ की लिस्टिंग होगी। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 27.97%, मार्केट मेकर के लिए 5.03%, QIB के लिए 19.13%, NII के लिए 14.45% और रीटेल के लिए 33.41% शेयरों को रिजर्व किया गया है। प्रोमोटर्स की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 100% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73.66% है। सुबह 11:35 बजे तक इश्यू को 0.05 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews